विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने बिखरीं जुल्फों में कराया 'बवाल' फोटोशूट, वरुण धवन ने उड़ा दिया मजाक!

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 18 Sep 2023 04:19 PM (IST)

Janhvi Kapoor Latest Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अदाओं से अक्सर फैंस को घायल कर देती हैं। उनकी एक-एक ...और पढ़ें

Janhvi Kapoor की तस्वीरों पर वरुण धवन ने किया कमेंट। Photo Credit- Instagram
Janhvi Kapoor की तस्वीरों पर वरुण धवन ने किया कमेंट। Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर ने शेयर कीं हसीन तस्वीरें
  2. कातिल अदाओं पर फिदा हो गए फैंस
  3. वरुण धवन ने उड़ाया जाह्नवी कपूर का मजाक

 नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Latest Photos: 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बिजी लाइफ से समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बनाए रखती हैं और अपनी किलर पिक्चर्स से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने हाल ही में किया।

जाह्नवी कपूर को फिल्मी दुनिया में आए पांच साल हो गए। इन सालों में उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाएगी दिखाई, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट उन्होंने अपने बोल्ड लुक्स से बटोरे। फैशन के मामले में जाह्नवी कई ग्लैमरस हसीनाओं को टक्कर देती हैं। 

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor Photos: बिना ब्लाउज के साड़ी पहने दिखीं जाह्नवी कपूर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का हॉट लुक

जाह्नवी कपूर ने दिखाईं कातिल अदाएं

सोमवार को जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी क्लोजअप फोटोज से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। अपनी बिखरी जुल्फों से खेलते हुए जाह्नवी ने ऐसी-ऐसी अदाएं दिखाईं कि फैंस भी दिल हार बैठेंगे। पिंक शर्ट के साथ नो-मेकअप लुक में जाह्नवी वाकई हसीन लग रही थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वरुण धवन ने उड़ाया मजाक

जाह्नवी कपूर की इन 'बवाल' फोटोज पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया। यही नहीं, कमेंट में कोई उन्हें 'खूबसूरत' कह रहा है तो कोई 'गॉर्जियस'। हार्ट इमोजी और तारीफों ने जाह्नवी के कमेंट बॉक्स फुल कर दिया है।

वहीं, वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी को-स्टार रह चुकीं जाह्नवी की टांग खिंचाई की है। वरुण धवन ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया, "क्या मैं आपको एक कंघी दे सकता हूं?" 

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

जाह्नवी कपूर को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी और इसे अच्छा रिव्यू मिला था। जल्द ही जाह्नवी 'तख्त', 'उलझ' और 'देवरा' में दिखाई देंगी। वह इन दिनों फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

यह भी पढ़ें- रिंग फिंगर में किसकी अंगूठी पहनकर जाहन्वी कपूर ने किए वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन? अफवाहों के बीच सामने आया सच