विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मदर्स डे पर बेटी जाह्नवी कपूर ने यूं किया मॉम श्रीदेवी को याद, देखें तस्वीर

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 14 May 2018 10:03 AM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 06:08 AM (IST)

जाह्नवी अपनी मॉम के बेहद करीब थीं और उनसे बेहद प्यार करती थीं..

मदर्स डे पर बेटी जाह्नवी कपूर ने यूं किया मॉम श्रीदेवी को याद, देखें तस्वीर
मदर्स डे पर बेटी जाह्नवी कपूर ने यूं किया मॉम श्रीदेवी को याद, देखें तस्वीर

मुंबई। मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड भी इस दिन मां के प्यार में सराबोर नज़र आया। सोशल मीडिया पर लगातार तमाम सितारे अपनी-अपनी मां की तस्वीरें डालते रहे और उनके बारे में पोस्ट लिखते रहे। लेकिन, इन सबके बीच एक बेटी ऐसी भी थी जो अपनी मां को मिस कर रही थी। हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की।

गौरतलब है कि हाल ही में श्रीदेवी का निधन हुआ है और उनके जाने के बाद अभी उनका परिवार सामान्य होने की कोशिश में है। गाहे-बगाहे श्रीदेवी की याद परिवार को भावुक कर देती है। बहरहाल, यह पहला मौका था जब जाह्नवी कपूर उनके बिना मदर्स डे मना रही थीं। ज़ाहिर है जाह्नवी के लिए यह दिन इमोशनल भरा रहा होगा क्‍योंकि इस मौके पर उनकी मॉम उनके साथ नहीं हैं। उन्‍होंने मां श्रीदेवी के साथ अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।

यह भी पढ़ें: बोनी कपूर अपनी बेटियों संग अर्जुन कपूर के घर पहुंचे, देखें तस्वीरें

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इस तस्वीर में आप मां और बेटी का प्यार और अपनापन साफ़ देख सकते हैं। नन्हीं जाह्नवी अपनी मॉम के साथ कितनी खुश नज़र आ रही हैं। मां की जगह यक़ीनन कोई और नहीं ले सकता और मदर्स डे पर जाह्नवी को अपनी मां को यूं याद करना स्वाभाविक ही है। जाह्नवी अपनी मॉम के बेहद करीब थीं और उनसे बेहद प्यार करती थीं।

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता दिल, देखें ये चुनिंदा और लेटेस्ट तस्वीरें

बता दें कि जाह्नवी जल्द ही ‘धड़क’ फ़िल्म से अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू कर रही हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में हैं।