यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर में लेट-लेटकर नाचे जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, आपने देखी क्या फोटो?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant Wedding) की सगाई हो चुकी हैं। अब ये कपल शादी के बंधन में ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मार्च में इस कपल का गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन हुआ था। शादी से पहले राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की दोस्त और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने शानदार ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी, जिसमें अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता बेटी ईशा समेत कई लोग शामिल हुए।
अब पार्टी के अंदर की फोटो जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariy) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
यह भी पढ़ें- Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर में शामिल हुईं Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
शिखर पहाड़िया का डांस
जाह्नवी कपूर कोई पार्टी ऑर्गेनाइज करें उसमे उनके ब्वॉयफ्रेंड न आए ऐसा हो नहीं सकता। राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की ब्राइडल शॉवर पार्टी में शिखर ने पूरे-पूरे मजे लिए। इतना ही नहीं उन्होंने इस पार्टी में खूब डांस भी किया। इस फोटो में शिखर जमीन पर लेटकर डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं और उनके आसपास कई लोग खड़े है और सभी के चेहरे में स्माइल देखने को मिल रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि शिखर ने पार्टी में खूब धमाल किया है।
.jpg)
व्हाइट ऑर्ड सेट में दिखीं होने वाली दुल्हन
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें कई कोलाज भी हैं। इस तस्वीर में ब्राइडस्क्वाड को स्लीक क्राउन व ओपन हेयरस्टाइल के साथ पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में देखा गया। तो वहीं होने वाली दुल्हन राधिका को व्हाइट कलर के ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं।

पिंक थीम पर रही बैचलरेट पार्टी
राधिका की ये बैचलरेट पार्टी पिंक थीम पर रही। इस फोटो में राधिका के एक्सप्रेशंस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फूलों से सजे वेन्यु को देखकर अंबानी परिवार की होने वाली बहू काफी शॉक्ड रह गई थीं।

अनंत अंबानी भी आए नजर
राधिका की बैचलरेट पार्टी में उनके होने वाले दुल्हे राजा अनंत अंबानी भी मस्ती करते नजर आए। ब्लू कलर के आउटफिट में अनंत हैंडसम लग रहे थे। इस तस्वीर में बॉयज के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, इसी साल जुलाई में अनंंत और राधिका सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगें।
यह भी पढ़ें- Mr and Mrs Mahi से जाह्नवी-राजकुमार का पहला लुक रिवील, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखे महिमा और महेंद्र
