विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर में शामिल हुईं Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Published: Mon, 15 Apr 2024 08:32 AM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मार्च में इस कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन का ...और पढ़ें

Radhika Merchant And Janhvi Kapoor (Photo Instagram)
Radhika Merchant And Janhvi Kapoor (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक प्री-वेडिंग कार्यक्रम की मेजबानी की थी। गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक फंक्शन का आयोजन हुआ था। इस उत्सव में पूरा बी-टाउन शामिल हुआ था।

इस मौके पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने परिवार और ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शामिल हुई थी। बता दें, जाह्नवी कपूर और राधिका मर्चेंट काफी अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में अब जाह्नवी कपूर , राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर का हिस्सा रही, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Orry ने Radhika Merchant संग किया गरबा डांस, वीडियो देख यूजर्स बोले- जेठालाल को भी पीछे छोड़ दिया

राधिका मर्चेंट का ब्राइडल शॉवर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल शॉवर की एक झलक शेयर की है, जिसमें जान्हवी और होने वाली दुल्हन के कुछ दोस्त भी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

राधिका का ब्राइडल शॉवर लुक

तस्वीर में होने वाली दुल्हन को व्हाइट कलर के ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। राधिका ने अपने लुक के साथ सिल्वर एम्बेलिश्ड पंप हील्स और सिर पर खूबसूरती से एक क्राउन पहना हुआ है। तो वहीं, ब्राइड स्क्वाड को स्लीक क्राउन व ओपन हेयरस्टाइल के साथ पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में देखा गया। इस दौरान जान्हवी, राधिका की बहन अंजलि मर्चेंट, निर्देशक शाउना गौतम भी नजर आ रही हैं।

जान्हवी ने रखी थी पार्टी ?

कयास लगाए जा रहे है कि ये ब्राइडल शॉवर पार्टी जान्हवी ने 13 अप्रैल को मुंबई के 'जेके हाउस' में रखी थी। शनिवार रात राधिका और अनंत को जान्हवी के घर जाते स्पॉट भी किया गया था।

यह भी पढ़ें- Mr and Mrs Mahi Release: 'श्रीकांत' के बाद जाह्नवी कपूर के साथ इश्क फरमाएंगे राजकुमार राव, नई रिलीज डेट पक्की