विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: जाह्नवी की धड़क का पहला वीकेंड कड़क, अब तक इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 12:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 11:50 AM (IST)

इस बीच फिल्म सूरमा को दूसरे वीकेंड में चार करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है l फिल्म की ...और पढ़ें

Box Office: जाह्नवी की धड़क का पहला वीकेंड कड़क, अब तक इतने करोड़
Box Office: जाह्नवी की धड़क का पहला वीकेंड कड़क, अब तक इतने करोड़

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले तीन दिनों में बाज़ी मार ली है। फिल्म ने पहले वीकेंड में उम्मीद के मुताबिक 33 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले तीन दिन में 33 करोड़ 67 लाख रूपये का दमदार कलेक्शन किया है। तीसरे दिन यानि रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म को 13 करोड़ 92 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। आठ करोड़ 71 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म पहले वीकेंड में जिस तरह की प्रभावशाली कमाई की है उससे एक बात तो साफ़ हो गई है कि फिल्म ने अगर अपना ट्रेंड सप्ताह के बाकी दिनों में ठीक-ठाक बनाया तो करण जौहर के नाम बतौर निर्माता एक और हिट का टैग लग जाएगा। जाह्नवी और ईशान जैसे नए चेहरों को लेकर लगाया गया ये दांव अभी तक तो सफ़ल होता नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि माउथ पब्लिसिटी से फिल्म को काफ़ी फायदा पहुंचा है l

पहले वीकेंड के कलेक्शन के आधार पर इस साल तीन दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में धड़क अब आठवें स्थान पर हैं जिसने राज़ी (32 करोड़ 93 लाख) और सोनू के टीटू की स्वीटी ( 26 करोड़ 57 लाख रूपये ) को पीछे छोड़ दिया है l

धड़क के निर्देशक शशांक खेतान ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया भी बनाई थी। आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 33 करोड़ 74 लाख रूपये की कमाई की थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की ये पहली फिल्म है और इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। ईशान का भी हिंदी फिल्मों में ये प्रवेश है। उन्होंने इससे पहले माजिद मजीदी की फिल्म बियोंड द क्लाउड्स में काम किया था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी धड़क की अपनी कोई ओरिजनल कहानी नहीं है क्योंकि ये मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर ने जिस इश्क़ के अमीरी-गरीबी वाले फ़साने को सैराट में बयां किया था ठीक वैसा है पार्वती यानि जाह्नवी और मधुकर यानि ईशान पेश किया है। धड़क में आशुतोष राणा, ऐश्वर्या नारकर और अंकित बिष्ट का भी अहम् रोल है। करीब दो घंटे 17 मिनट की इस फिल्म को बनाने में 25 से 30 करोड़ रूपये की लागत आई है। धड़क को इंडिया और ओवरसीज़ मिलकर 2791 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l

इस बीच दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म सूरमा को दूसरे वीकेंड में चार करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है l फिल्म की कुल कमाई अब 25 करोड़ 66 लाख रूपये हो गई है l

यह भी पढ़ें: Box Office: जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क को दूसरे दिन मिल ही गए इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।