'उसे कॉन्सर्ट में कभी नहीं ले...' Janhvi Kapoor ने वीर पहाड़िया को दी ऐसी एडवाइस, भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स
जाह्नवी कपूर ने 'कॉफी विद करण 9' में वीर पहाड़िया को डेटिंग सलाह दी, जिसमें उन्होंने गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट में न ले जाने की बात कही।

वीर पहाड़िया और तारा का हुआ ब्रेकअप
HighLights
जाह्नवी ने वीर पहाड़िया को दी कॉन्सर्ट वाली सलाह
सलाह को तारा सुतारिया के ब्रेकअप से जोड़ा गया
सोशल मीडिया यूजर्स ने जाह्नवी की टिप्पणी पर नाराजगी जताई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के सीजन 9 में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पेड्डी के बाद हुई ट्रोलिंग और कई अन्य मु्द्दों पर कई सारी बातें कीं।
शो में जाह्नवी से करण ने वीर पहाड़िया को एक एडवाइस देने के कही। इस पर जाह्ववी ने एक ऐसी बात बोली जिसको लेकर सब चौंक गए। जाह्नवी ने अप्रत्यक्ष रूप से वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर तंज कसा।
जाह्नवी से करण ने क्या किया सवाल?
शो में करण जौहर ने पूछा कि वो वीर पहाड़िया को क्या डेटिंग एडवाइज देंगी। इस पर जाह्नवी ने कहा, 'कभी भी गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट मत लेकर जाओ।'
बता दें कि वीर पहाड़िया एक्टर हैं और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। शिखर पिछले साल तारा के साथ एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में गए थे जिसके बाद से इनके ब्रेकअप की खबरें आना शुरू हुई थीं।
View this post on Instagram
हालांकि जाह्नवी का ये जबाव कई लोगों को पसंद नहीं आया। इंडिया टुडे के अनुसार, जान्हवी के इस कमेंट पर कई लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों को यह बात चुलबुली लगी, तो कुछ ने सवाल उठाया कि मजाक में किसी दूसरी महिला को बीच में लाने की क्या जरूरत थी।
यूजर्स को पसंद नहीं आया एक्ट्रेस का जवाब
एक यूजर ने लिखा,'किसी दूसरी महिला को नीचा क्यों दिखाना? यह तो बहुत शर्मनाक है।' एक अन्य यूज़र ने कहा,'सिर्फ एक हैम्पर जीतने के लिए वह इतना नीचे गिर गईं।' एक तीसरे व्यक्ति ने जाह्नवी की टिप्पणी पर निराशा जताई और कहा कि वह किसी दूसरी महिला पर तंज कसने से बच सकती थीं।
Jahnvi just confirmed that all the rumors about Veer, Tara, and Dhillon were true. But I just want to ask Tara, why did you choose such a big stage and cause such a public and generational embarrassment for Veer Pahariya? 😂😭 https://t.co/nBkVDpSonT
— आदेश 🚩 (@ADfanatic_) October 28, 2026
बता दें कि दिसंबर 2025 में, मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान तारा, एपी ढिल्लों के साथ मंच पर शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के एक वीडियो में एपी, तारा को गले लगाते और उनके गाल पर किस करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। वह आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ फिल्म 'लग जा गले' में नजर आ सकती हैं।
