Move to Jagran APP

Article 370 हटने के बाद कश्मीर होगी फिल्ममेकर की पहली पसंद ?

अब तक बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जिनमें कश्मीर की सुंदर लोकेशन्स दिखाई गई हों । जिनमें खूबसूरत वादियां घाटियां और आखों को ठंडक देने वाले नजारे देखने मिलें हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 05:08 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 05:08 PM (IST)
Article 370 हटने के बाद कश्मीर होगी फिल्ममेकर की पहली पसंद ?
Article 370 हटने के बाद कश्मीर होगी फिल्ममेकर की पहली पसंद ?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर में धारा 370 ख़त्म कर दी है, जिसका बॉलीवुड ने ज़ोरदार स्वागत किया है। जम्मू-कश्मीर शूटिंग के लिए फ़िल्ममेकर्स की पसंदीदा लोकेशन रही है। पिछले कुछ वक़्त में सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ से लेकर ‘नोटबुक’ जैसी कई फिल्मों में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को दिखाया जा चुका हैं। अब आर्टिकल 370 ख़त्म होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कश्मीर में बॉलीवुड की जो़रदार वापसी होगी।

loksabha election banner

60 के दशक के दौरान आयी फ़िल्मों में कश्मीर को ख़ूब दिखाया गया था। ‘कश्मीर की कली’ और  ‘जब जब फूल खिले’  जैसी फिल्मों में वादी के अलग-अलग नज़ारे देखने को मिलते थे। मगर बाद में कश्मीर के बिगड़े हालात और आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ने के कारण फ़िल्मों में दिखाया जाने वाला कश्मीर भी बदलने लगा और लोकेशन्स के बजाय वहां की परिस्थितियों को दिखाया जाने लगा। रोज़ा, मिशन कश्मीर, लम्हा,हैदर जैसी फिल्मों में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा रहा।

यह भी पढ़ें : Article 370 के फैसले के साथ क्यों वायरल हो रहे Akshay Kumar के मीम्स?

आपको बता दें कि अब तक कश्मीर पर ‘हैदर’, ‘फितूर’, ‘रॉकस्टार’, ‘रोजा’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘यहां’,‘नोटबुक और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। इनके अलावा हाल ही में आई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राज़ी’ और ‘हाईवे’ को भी कश्मीर में ही शूट किया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🎬Одержимость 💫2016 г. ‧ Драма/Романтический фильм ‧ 2 ч 11 мин.... .. 💬Fitoor - это индийский романтический драматический фильм 2016 года, снятый Абхишеком Капуром, снятый Сиддхартом Роем Капуром и написанный Капуром и Супратиком Сеном по мотивам романа Чарльза Диккенса «Большие ожидания» В фильме главные роли сыграли Табу, Катрина Каиф и Адитья Рой Капур. Это было неудачно в кассе. 🕯 Смотрели? 🕯Катрина и Адитья хорошо смотрятся вместе? 🕯Кого хочешь увидеть на странице?

A post shared by Болливуд/Bollywood (@indian_films_2018) on

धारा 370 के हटने के बाद कश्मीर के माहौल में एक बड़ा बदलाव आने वाला है जिससे जम्मू-कश्मीर फिर एक बार फिल्ममेकर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.