Exclusive: JFF में छाई 'ना जाने कौन आ गया', मॉडर्न रिश्तों की उलझनों की कहानी पर जतिन- प्रणय ने रखी राय
जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई में 'ना जाने कौन आ गया' फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें जतिन सरना और प्रणय पचौरी ...और पढ़ें

जतिन सरना की फिल्म का जेएफएफएफ में हुआ प्रीमियर
HighLights
जागरण फिल्म फेस्टिवल का मुंबई में हुआ आगाज
जतिन सरना और प्रणय पचौरी ने आधुनिक रिश्तों पर की चर्चा
फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' का हुआ प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारत की मनोरंजन राजधानी यानी मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल के आखिरी संस्करण को आयोजन आज से शुरू हो गया। जागरण प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित इस मंच का मुख्य उद्देश्य सिनेमाई संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना और आम दर्शकों को विश्वस्तरीय फिल्मों से जोड़ना है।
पूरा कार्यक्रम 28 से 31 अक्टूबर तक मुंबई के सिनेपोलिस, फन रिपब्लिक मॉल में आयोजित किया जाएगा। इस बार की थीम सिनेमा से प्यार न करें, इसे जिएं रखी गई है।
'न जाने कौन आ गया' का हुआ प्रीमियर
इस दौरान हिंदी सिनेमा के कई सितारों ने इस फिल्म महोत्सव के पहले दिन शिरकत की है। हमारे साथ मौजूद रहे जतिन सरना और प्रणय पचौरी जिनकी फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' का प्रीमियर रखा गया था। फिल्म किस बारे में है और इसकी सबसे खास बात क्या थी जिसने एक्टर को फिल्म करने के लिए प्रेरित किया, चलिए जानते हैं।
-1793196002193.webp)
प्रणय पचौरी ने की फेस्टिवल की तारीफ
जागरण फिल्म फेस्टिवल में प्रणय पचौरी पहली बार आए थे इसकी तारीफ करते हुए उन्होंने इस मंच को ट्रेवलिंग फिल्म फेस्टिवल बताया और कहा कि मुझे यहां आकर काफी कुछ जानने को मिला और मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी फिल्म यहां दिखाई गई। ना जाने कौन आ गया एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी आधुनिक रिश्तों की पेचीदगियों, प्यार, विश्वासघात और सेल्फ रियलाइजेशन पर आधारित है।
जतिन सरना ने बताया क्यों खास है फिल्म
इसकी कहानी पर बात करते हुए जतिन सरना ने कहा कि कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक खुशहाल पति-पत्नी (कौशल और टीना) की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ और शख्स (वीर) आता है, जिससे उनकी दुनिया और पुरानी सच्चाइयां पूरी तरह हिल जाती हैं। उन्होंने इसे आजकल के मॉर्डन रिश्तों से जोड़ा और बताया कि ऐसा हो रहा है इसलिए मुझे इसकी कहानी रिलेटेबल लगी।
-1793196019583.webp)
जतिन ने आगे कहा- 'इंसान मोबाइल के साथ अपनी एक अलग दुनिया बना चुका है। वो अपने आसपास के लोगों को भूलकर उन्हें अपनी असली दुनिया समझने लगा है। हम वहां हो रही चीजों को सच मान लेते हैं और अपने आसपास के लोगों को समझना भूल जाते हैं।'
क्यों अलग है इसकी कहानी?
फिल्म खासतौर पर एक लव ट्रायंगल है लेकिन कहानी थोड़ी अलग है। आमतौर पर लव ट्रायंगल फिल्मों में दो पुरुष आपस में लड़ते या नफरत करते दिखाई देते हैं, लेकिन इस फिल्म में वे एक-दूसरे को दुश्मन नहीं मानते। यही इस कहानी की जान है। यहां दोनों पुरुष एक-दूसरे की बेबसी, दिल टूटने के दर्द और प्यार खोने के डर को महसूस करते हैं।
इस वजह से इस फिल्म को 'मॉडर्न हम दिल दे चुके सनम' भी कहा गया है। फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आप बहुत जल्द इसे ओटीटी पर देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Exclusive: 'गीत और आदित्य' की होगी वापसी? जागरण फिल्म फेस्टिवल में इम्तियाज अली ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
यह भी पढ़ें- Exclusive: 10वीं में देखा था हीरोइन बनने का सपना, नहीं था कोई आइडिया; Adah Sharma ने खोले दिल के राज
