Exclusive: 10वीं में देखा था हीरोइन बनने का सपना, नहीं था कोई आइडिया; Adah Sharma ने खोले दिल के राज
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के मुंबई संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने सिनेमा के सफर के लिए खुलकर बात की है।
-1793191703019_m.webp)
जागरण फिल्म फेस्टिवल में अदा शर्मा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
मुंबई में शुरू हुआ जागरण फिल्म फेस्टिवल
बतौर गेस्ट शामिल हुईं अभिनेत्री अदा शर्मा
सिनेमा के सफर पर बोलीं अदा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लोकप्रिय फेस्टिवल यानी जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 (JFF Mumbai 202 के मुंबई संस्करण का आगाज आज 28 अक्टूबर से हो गया है। जेएफएफ दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा फिल्म मेला है, जो एक शहर से दूसरे शहर घूमता है। अब इसका कारवां मायानगरी आ पहुंचा है और फिल्म महोत्सव के पहले दिन सिनेमा जगत के तमाम सितारों का जमावड़ा भी यहां देखने को मिला है।
इस दौरान हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) ने जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई एडिशन के पहले दिन बतौर गेस्ट मौजूद रहीं। इस दौरान अदा ने अपने सिनेमाई सफर और अन्य कई पहलुओं पर खुलकर बात की है।
जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई में अदा शर्मा
हर साल की तरह इस बार भी जागरण फिल्म फेस्टिवल का समापन मुंबई एडिशन के साथ होना है। इसे खास बनाने के लिए जागरण समूह की तरफ से खास तैयारियां की गई हैं। इस समारोह के पहले दिन अभिनेत्री अदा शर्मा की मौजूदगी ने इसमें चार चांद लगाए। इस दौरान अदा ने कई मामले पर अपनी राय रखते हुए बताया है-
यह भी पढ़ें- JFF Mumbai 2026: मुंबई में होगा सिनेमा का महाकुंभ, 28 अक्टूबर से जागरण फिल्म फेस्टिवल का नया आगाज
-1793192842603.webp)
सबसे पहले बात ये ही कि जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं। यहां आना बाकी एक अलग अनुभव देता है। आज मेरा लुक द केरल स्टोरी फिल्म के कैरेक्टर से काफी मिल रहा है, जिसका अंदाजा आप मेरे बालों में लगे फूलों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
फिल्म करियर को लेकर बोलीं अदा
जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई के दौरान अदा शर्मा के इंटरव्यू के दौरान उनसे फिल्मों में करियर बनाने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा है- पहले से ही मैंने ये तय कर लिया था कि मुझे एक्ट्रेस बनना है। जब मैंने 10वीं की परीक्षा पास की तो ये ठान लिया था कि सिनेमा जगत में करियर बनाऊंगी। हालांकि, एक्टिंग का थोड़ा सा आइडिया था, लेकिन बाकी किसी भी चीज के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थीं। सब कुछ मैंने यहीं आकर ही सीखा है।

मणिपुर फाइल्स पर क्या बोलीं अदा शर्मा?
इस बीच, एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अदा शर्मा ने ‘मणिपुर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाए जाने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- अगर मणिपुर में अन्याय हुआ है, तो उन घटनाओं को सामने लाया जाना चाहिए। यदि उन घटनाओं पर कोई अच्छी कहानी है, तो ‘मणिपुर फाइल्स’ जैसी फिल्म जरूर बननी चाहिए।
