विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFF Mumbai 2026: मुंबई में होगा सिनेमा का महाकुंभ, 28 अक्टूबर से जागरण फिल्म फेस्टिवल का नया आगाज

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:39 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के अगले एडिशन का आयोजिन मुंबई में बहुत जल्द होने जा रहा है।

मुंबई पहुंचेगा जेएफएफ 2026 (फोटो क्रेडिट- जागरण)

मुंबई पहुंचेगा जेएफएफ 2026 (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. मुंबई में आयोजित होगा जेफएफएफ

  2.  कला, संस्कृति और कहानी का मनेगा जश्न

  3. जेएफएफ मुंबई में होगा इन मूवीज का प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय और बड़े समारोह जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) 2026 का कारवां अब मायानगरी यानी मुंबई की तरफ चला पड़ा। जागरण फिल्म फेस्टिवल के मुंबई संस्करण को लेकर सिनेप्रेमियों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है।

जेएफएफ मुंबई में इस बार 500 से अधिक फिल्मों के आवेदान प्राप्त हुए थे, जिनमें से 130 बेहतरीन फिल्मों का चयन हुआ और समारोह में प्रदर्शन किया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं कि जागरण फिल्म महोत्सव मुंबई में इस बार क्या कुछ खास होने वाला है।

28 अक्टूबर से शुरू होगा जेएफएफ मुंबई

जागरण फिल्म फेस्टिवल सालों से कला, संस्कृति और कहानी कहने की अनूठी कला प्रस्तुत करने का बड़ा मंच है। इतना ही नहीं इस फिल्म समारोह का मकसद फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और सिनेमाप्रेमियों को एक साथ जोड़े हुए रखना है। मुंबई में होने वाला जेएफएफ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से होने जा रही है। फिल्म महोत्सव का शेड्यूल इस प्रकार है- 

jff2026mumbai (2)

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli in Patna JFF : पटना में एक्‍ट्रेस यामी गौतम का खास अंदाज, नई फिल्म 'नई नवेली' से लेकर मां बनने तक साझा किए अनुभव

  • जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF 2026) – मुंबई

  • महोत्सव की तारीखें: 28 से 31 अक्टूबर 2026

  • स्थान: सिनेपोलिस, फन रिपब्लिक मॉल, अंधेरी वेस्ट, मुंबई

  • पुरस्कार समारोह की तारीख: 1 नवंबर 2026, शाम 7:30 बजे से

  • स्थान: ग्रैंड संगम बॉलरूम, JW मैरियट, जुहू, मुंबई

  • थीम: सिनेमा से प्यार न करें, इसे जिएं।

फिल्मों की स्क्रीनिंग की डिटेल्स 

जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई एडिशन के लिए इस बार 500 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियों आई थीं। जिसमें देश और विदेश के सिनेमा की शामिल रहीं। जिनमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से फिल्मों का चुनाव किया है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

jff2026 (1)

  • कुल प्राप्त फिल्में: 500 से अधिक

  • स्क्रीन की जाने वाली कुल फिल्में (JFF 2026 - मुंबई): 130

  • भारतीय फीचर फिल्में - 33

  • भारतीय लघु फिल्में (शॉर्ट्स) - 51

  • भारतीय डॉक्यूमेंट्री - 11

  • अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्में - 12

  • अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्में (शॉर्ट्स) - 17

  • अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री - 6

25 से अधिक देशों ने लिया भाग

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के अगले संस्करण के लिए 25 से अधिक देशों के सिनेमा जगत ने भाग लिया है, जिनमें 35 से अधिक भाषाओं की फिल्में और डॉक्युमेंट्री शामिल हैं। विस्तार से इम मामले के बारे में जाना जाए तो इसमें इंटरनेशनल लेवल की 20 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और 15 भारतीय भाषाओं के सिनेमा का सार मौजूद है। 

images (1)

इतना ही नहीं 24 फिल्में ऐसी हैं, जिनका प्रीमियर जागरण फिल्म फेस्टिव मुंबई 2026 के दौरान किया जाएगा। जबकि वर्ल्ड प्रीमियर में 13, एशिया प्रीमियर में 2 और इंडिया प्रीमियर के लिए 9 फिल्मों का चुनाव किया गया है। 

ओपनिंग और क्लोजिंग फिल्में (मुंबई)

मुंबई में आयोजित होने वाले जागरण फिल्म फेस्टिवल  ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी को मद्देनजर रखते हुए चयनित फिल्मों को अलग-अलग श्रेणी के आधार पर चुना गया है।

ओपनिंग भारतीय फीचर फिल्म (एशिया प्रीमियर) – पास्ट टेंस (Pastt Tense)

निर्देशक: अनंत नारायण महादेवन

अवधि: 112 मिनट

भाषा: हिंदी

देश: भारत

ओपनिंग अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (इंडिया प्रीमियर) – स्टील अवे (Steal Away) 

निर्देशक: क्लेमेंट विर्गो 

अवधि: 113 मिनट

भाषा: अंग्रेजी, फ्रेंच, लिंगाला

देश: कनाडा, बेल्जियम 

कंट्री फोकस (विशेष देश) – एनेस्कु, स्किन्ड अलाइव (Enescu, Skinned Alive) 

निर्देशक: टोमा एनाचे 

भाषा: रोमानियाई, फ्रेंच

क्लोजिंग फिल्म – गोंधल (Gondhal)

निर्देशक: संतोष दवखर

अवधि: 120 मिनट 

भाषा: मराठी, भारत

यह फिल्म ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रविष्टि (ऑफिशियल एंट्री) है।

जेएफएफ मुंबई में सेशन के आधार पर शामिल होने वाले सेलेब्स

जैसा की आपको बताया कि 28 से लेकर 31 अक्टूबर तक मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का अगला एडिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें तमाम फिल्मी सितारे शामिल होंगे। उसके प्रतिदिन सेशन शेड्यूल की डिटेल्स इस प्रकार है- 

28 अक्टूबर

  • आनंद एल. राय और अंश दुग्गल के साथ बातचीत (फिल्म 'नखरेवाली') - दोपहर 12:15 बजे

  • अदा शर्मा के साथ बातचीत - दोपहर 1:00 बजे

  • इम्तियाज अली और मोहित चौधरी के साथ बातचीत - दोपहर 2:00 बजे

  • परेश रावल के साथ बातचीत (आदित्य रावल, शारिब हाशमी, तनिष्ठा चटर्जी और अनंत नारायण महादेवन भी शामिल होंगे) - शाम 5:30 बजे

29 अक्टूबर 2026

  • अमोल गुप्ते के साथ वर्कशॉप - सुबह 10:45 बजे

  • 'द ऑरेंज इकॉनमी' और स्किल-बेस्ड क्रिएटिव एजुकेशन (MAAC द्वारा प्रस्तुत सेशन) - दोपहर 12:00 बजे

  • क्या आपके पास कोई हुनर है...? एक्टिंग... फिल्म मेकिंग... राइटिंग... एडिटिंग... सिनेमैटोग्राफी... आदि। इससे पैसे कमाएं! (शिखर थिएटरवाला के साथ) - दोपहर 12:45 बजे

  • कास्टिंग सेशन: मुकेश छाबड़ा; वे आपको कास्ट क्यों करें? - दोपहर 2:45 बजे

30 अक्टूबर 2026

  • सौरभ सचदेवा के साथ एक्टिंग वर्कशॉप: आप एक एक्टर हैं... तो आपको किस बात ने रोक रखा है? - दोपहर 2:45 बजे

31 अक्टूबर 2026

 

एरीना एनीमेशन द्वारा AI फिल्म मेकिंग वर्कशॉप - दोपहर 12:15 बजे

 

किसी किरदार की कास्टिंग - अनमोल आहूजा के साथ कास्टिंग सेशन - दोपहर 3:15 बजे

जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई 2026 से कैसे जुड़े-

नीचे दिए गए क्यूआर कोड और इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस फिल्म फेस्टिवल के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं। https://in.bookmyshow.com/events/jagran-film-festival-mumbai-chapter/ET00517267

Mumbai QR

स्क्रीनिंग का शेड्यूल की अधिक जानकारी के लिए आप  www.jff.co.in/mumbai-schedule/ पर क्लिक कर सकते हैं है।

इतना ही नहीं महोत्सव की अन्य जानकारी के लिए आप वेब साइट: www.jff.co.in का सहारा भी ले सकते हैं।


यह भी पढ़ें- जागरण फिल्म फेस्टिवल: जेएफएफ के दूसरे दिन हनुमान अंश सहित दिखाई जाएंगी सात फिल्म, बातचीत सत्र रहेगा खास