विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JFF 2025: इस कॉमेडियन से मिलने के लिए हो जाइए तैयार, पटना-मेरठ के बाद अब इन शहरों में फिल्म फेस्टिवल की धूम

Published: Fri, 14 Feb 2025 09:38 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल का आगाज बीते साल 5 दिसंबर को हुआ था। दिल्ली से शुरू हुए इस फिल्म फेस्टिवल की ...और पढ़ें

गोरखपुर और आगरा में इतनी तारीख को होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025/ फोटो- Instagram
गोरखपुर और आगरा में इतनी तारीख को होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मेरठ पटना के बाद अब आगरा में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल
  2. गोरखपुर में फिल्म फेस्टिवल में मौजूद रहेंगे ये सितारे
  3. कब और कहां अटेंड कर सकते हैं जागरण फिल्म फेस्टिवल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जागरण फिल्म फेस्टिवल इंडिया के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। ये फिल्म फेस्टिवल न सिर्फ इंडिया, बल्कि विश्वस्तर पर लोकप्रिय है। हर साल जागरण फिल्म फेस्टिवल में इनिया के अलावा 'कंट्री फोकस' में कोई एक देश की फिल्में दिखाई जाती हैं। इस बार कंट्री फोकस में वियतनाम की फिल्मों को ऑडियंस को दिखाया गया था। जागरण फिल्म फेस्टिवल दिल्ली से शुरू हुआ था, उसके बाद अलग-अलग कई शहरों में इसका आयोजन हुआ। 

इस बार जागरण फिल्म फेस्टिवल के मंच की रौनक बढ़ाने वालों में पंकज कपूर से लेकर राजपाल यादव, मनोज बाजपेयी, अमित साध, खुशी कपूर, जुनैद खान, मुकेश छाबड़ा, नीतू चंद्रा और भुवन बाम जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। उन्होंने इस फिल्म फेस्टिवल को खास तौर पर अटेंड करने आए बच्चों को न सिर्फ उनके सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित किया, बल्कि अपना अनुभव भी शेयर किया। मुकेश छाबड़ाकी तो 'क्या आप अगला टैलेंट हैं' इसकी मास्टर क्लास भी हुई। 

अब पटना और मेरठ में धूम मचाने के बाद इस फिल्म फेस्टिवल का कारवां आगे बढ़ रहा है और सीधा गोरखपुर, उत्तर प्रदेश और आगरा की तरफ बढ़ रहा है। अपने शहरों में कब-कहां और कितने बजे आप इस फिल्म फेस्टिवल को अटेंड कर सकते हैं और किस शहर में कौन सा सितारा जागरण फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस से रूबरू होगा, चलिए जानते हैं। 

गोरखपुर में परितोष त्रिपाठी बनकर आएंगे खास मेहमान 

जागरण फिल्म फेस्टिवल की चमक गोरखपुर और आगरा में भी कम नहीं होने वाली है। कॉमेडियन-होस्ट और एक्टर परितोष त्रिपाठी आपके शहर गोरखपुर में फिल्म फेस्टिवल में चार चांद लगाते हुए दिखाई देंगे, इसके साथ ही खुद छोटे शहर देवरिया से ताल्लुक रखने वाले परितोष का माया नगरी मुंबई में सफर कितना संघर्षों भरा रहा, ये भी शेयर करेंगे। गोरखपुर में कहां आप इस इवेंट को अटेंड कर सकते हैं, उसकी डिटेल्स हम आपको नीचे दे रहे हैं: 

यह भी पढ़ें: JFF 2025: दिल्ली से शुरू हुआ जागरण फिल्म फेस्टिवल पहुंचा पटना और मेरठ, इन सितारों से सजेगी शाम

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025: गोरखपुर में सिनेमा का जश्न

  • तारीख: 14 से 16 फरवरी 2025
  • स्थान: एडी सिनेमाज, एडी मॉल, विजय चौक, गोरखपुर
  • ओपनिंग फिल्म: कलााम स्टैंडर्ड 5B (निर्देशक: लिजु मिथ्रन मैथ्यू)
  • इन-कन्वर्सेशन: परितोष त्रिपाठी से खास बातचीत
  • समय: 15 फरवरी 2025, दोपहर 1:40 बजे
  • थिएटर पैनल: श्री नारायण पांडेय (निर्देशक, अभियान थिएटर ग्रुप) और डॉ. अमोद कुमार राय (प्रवक्ता, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय)

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025: आगरा में सिनेमा का जश्न

  • तारीख: 14 से 16 फरवरी 2025
  • स्थान: गोल्ड सिनेमा, 7वां अशोक कॉसमॉस मॉल, वजीरपुरा रोड, संजय पैलेस, सिविल लाइंस, आगरा
  • ओपनिंग फिल्म: दाल रोटी (निर्देशक: जूली जैस्मिन)
  • मास्टरक्लास: एक्टिंग मास्टरक्लास( डिम्पी मिश्रा)
  • दिनांक: 15 फरवरी 2025 | समय: 2:10 बजे
  • बातचीत: गणेश आचार्य, जान्या जोशी, शुशांत ठमके और विधि के साथ खास बातचीत
  • दिनांक: 16 फरवरी 2025 | समय: 1:50 बजे

सिनेमाप्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर

अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं और सिनेमा के अलग-अलग पहलुओं को समझना चाहते हैं, तो जागरण फिल्म फेस्टिवल आपके लिए काफी कुछ सीखने का एक अनोखा चांस है। 

यह भी पढ़ें: JFF 2025: रांची और रायपुर में मचेगी जागरण फिल्म फेस्टिवल की धूम, इन फिल्मों का होगा प्रीमियर