विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे की मौत के गम में Jagjit Singh ने गाया था दिल को कचोटने वाला ये Sad Song, 28 साल बाद भी बना हुआ है कल्ट

Published: Sat, 16 May 2026 04:09 PM (IST)

गजल किंग जगजीत सिंह (Jagjit Singh) ने अपने बेटे की मौत के बाद गायिकी छोड़ दी थी। फिर उन्होंने गम में एक ऐसा गाना गाया जो अमर हो गया।

जगजीत सिंह का सैड सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- एक्स

जगजीत सिंह का सैड सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'गजल किंग' जगजीत सिंह (Jagjit Singh) ने म्यूजिक इंडस्ट्री को सदाबहार गाने और गजल दिए हैं। मगर एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्होंने गायिकी से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने गायिकी से दूरी बना ली और इसकी वजह उनके बेटे का निधन था।

जगजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक थे। उन्होंने कई सुपरहिट गाने और गजल गाए हैं। उनकी आवाज सुनते ही लोग खो जाते हैं। जगजीत सिंह ने कुछ ऐसा भी सैड सॉन्ग्स भी गाए जिसे सुनने के बाद किसी का भी मन भारी हो जाए। मगर उनका एक गीत आज भी सबसे मशहूर सैड सॉन्ग में से एक है। इस गीत को उन्होंने वाकई दुख में गाया था।

बेटे की मौत से टूट गए थे गजल गायक 

दरअसल, जगजीत सिंह और गायिका चित्रा सिंह के इकलौते बेटे विवेक सिंह (Jagjit Singh Son Vivek Singh) का मात्र 20 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। 1990 में इस दुखद घटना के बाद जगजीत बुरी तरह टूट गए थे।

एक साल तक छोड़ दी थी गायिकी

जगजीत सिंह ने पूरे एक साल तक म्यूजिक से ब्रेक ले लिया था। फिर वह धीरे-धीरे गायिकी में वापसी कर रहे थे। इस बीच उनके पास एक ऐसा गाना आया जिसने एक बार फिर उनके बेटे की यादों को ताजा कर दिया। इस गाने के बोल उन्हें उनके बेटे की याद दिलाता था।

यह भी पढ़ें- हीरो रहा 'गजलों का किंग', Dilip Kumar की बना आवाज, एक सिगरेट ने छीना था काम; हिट गाने देकर पाई सफलता

बेटे की याद में गाया गाना

जब जगजीत सिंह ने वह गाना गाया तो यह उनके बेटे के लिए था। यह गाना था 'चिट्ठी न कोई संदेश' (Chithi Na Koi Sandesh) जो फिल्म दुश्मन का है। यह सैड सॉन्ग में जिस तरह काजोल अपनी बहन की मौत के गम में रो रही है और उसे याद कर रही है, ठीक उसी तरह इस गाने को गाते हुए जगजीत सिंह भी अपने बेटे को याद कर रहे थे।

 

जगजीत सिंह का ये गीत तीन दशक के बाद भी कल्ट बना हुआ है। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखए थे, जबकि म्यूजिक उत्तम सिंह का था।

यह भी पढ़ें- 81 बार रिजेक्ट हुआ था ये सुपरहिट गाना, 26 साल पहले Jagjit Singh की आवाज ने कर दिया था अमर