विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब Jagjit Singh की गजल सुनने के लिए पायलट ने रोक दी थी लैंडिंग, पाकिस्तान से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

Published: Sat, 07 Feb 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

Jagjit Singh Birth Anniversary: गजल किंग 'जगजीत सिंह' की 8 फरवरी को 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है। अपनी मधुर आवाज से ...और पढ़ें

जगजीत सिंह की एक गजल के चक्कर में जब रुकी रही फ्लाइट/ फोटो- Instagram

जगजीत सिंह की एक गजल के चक्कर में जब रुकी रही फ्लाइट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब-जब गजल की बात होती है, तब-तब दिमाग में बस एक ही नाम आता है, जो जगजीत सिंह (Jagjit Singh) का है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी गजलें गाई हैं, जो लोगों के दिलों में अभी भी बसी हुई हैं और श्रोता उनको YouTube पर अभी भी सुनते हैं।

जगजीत सिंह की 8 फरवरी को 85वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। 'गजल किंग' की जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां ऐसी हैं, जो सीधा दिलों को छूती हैं। इन्हीं में से एक किस्सा उनके पाकिस्तान से इंडिया लौटने का है, जहां उनकी गजल के लिए पायलट ने विमान को रोक के रखा।

पायलट ने आधे घंटे दिल्ली में देर से पहुंचाई फ्लाइट 

जगजीत सिंह की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि पड़ोसी मुल्क के लोग भी उनकी गजलों के दीवाने थे। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'गजल किंग' जगजीत सिंह एक बार कराची से अपना एक शो खत्म करके फ्लाइट से दिल्ली लौट रहे थे। जब वह फ्लाइट में बैठ रहे थे, तो कुछ लोगों को ये पता चला कि उनके बीच जगजीत सिंह हैं। बस फिर क्या था, उनमें से एक जगजीत सिंह की गजल से इतना प्रभावित था कि उसने सिंगर से कुछ गजलें सुनाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- सिनेमा को ठुकरा चुनी भक्ति, महात्मा गांधी भी जिनकी आवाज़ के थे मुरीद, क्यों गुमनाम हुई वो 'आधुनिक मीरा'?

जगजीत सिंह ने भी प्लेन में मौजूद ऑडियंस का दिल नहीं तोड़ा और खुशी-खुशी उनकी ये गुजारिश पूरी कर दी। जब जगजीत सिंह ने अपने को-पैसेंजर्स को गजल सुनाना शुरू किया, तब पायलट भी उनकी आवाज से इतना मंत्रमुग्ध हुआ कि उसने कंट्रोल रूम को यह इन्फॉर्म किया कि उनकी फ्लाइट को दिल्ली पहुंचने में आधे घंटे की देरी हो जाएगी। 

jagjit singh

photo credit-pinterest 

फिल्मी गाना गाने के चक्कर में खाई थी मार

8 फरवरी 1941 में राजस्थान के गंगानगर में जन्में जगजीत सिंह का असली नाम जगमोहन सिंह था। उनका जन्म धर्मनिष्ठ सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता सरदार अमर सिंह धमानी, भारत सरकार के कर्मचारी थे। दरअसल, जगजीत सिंह के पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन बचपन से ही उनका रुझान संगीत की तरफ था। उन्होंने संगीत की शिक्षा स्थानीय गुरुद्वारों के कीर्तनों से भी ली।

जगजीत

photo credit-pinterest 

हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि जगजीत सिंह गुरुद्वारों में शबद कीर्तन करें। लेकिन, एक बार गलती से उन्होंने फिल्मी गीत गाया, जिसकी वजह से उनके पिता ने उनकी खूब पिटाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो सिख परिवार में जन्में जगजीत सिंह के दाढ़ी और बाल कटवाने की वजह से, उनके पिता के साथ रिश्ते में खटास आ गई थी।

यह भी पढ़ें- 'फिल्मों में गाने का मजा नहीं,' गायिकी को लेकर Lucky Ali की दो टूक, अरिजीत के संन्यास पर किया रिएक्ट