विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Isro Chandrayaan 2: Pakistan ने फिर की गिरी हुई हरकत, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिखाया आईना

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:31 PM (IST)

Pakistan Minister Mocks Isro Chandrayaan 2 पाकिस्तान के विज्ञान और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए गए ...और पढ़ें

Isro Chandrayaan 2: Pakistan ने फिर की गिरी हुई हरकत, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिखाया आईना
Isro Chandrayaan 2: Pakistan ने फिर की गिरी हुई हरकत, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिखाया आईना

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक के मंत्री फवाद चौधरी को इसरो के चन्द्रयान 2 के फेल हुए लैंडर विक्रम पर मजाक उड़ाने वाले बयान पर उन्हें लताड़ लगाई हैं और उनकी तुलना जोकर से की हैl

भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजें गए यान चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम लैंडिंग से 69 सेकंड पहले संपर्क कट गयाl इसके बाद फवाद चौधरी ने इस अभियान को लेकर भारत के वैज्ञानिकों और इस अभियान का मजाक उड़ाया थाl

फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी ने फवाद चौधरी को सर्कस का जोकर बताया हैl

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘राम राम जी, फवाद चौधरी पाकिस्तान का एक जोकर हैl इनकी बातों पर ध्यान न देंl इन्हें भी अटेंशन चाहिएl’ इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान का एक वीडियो भी शेयर किया हैl जोकि 16 दिसंबर 1971 का हैl इसमें पाकिस्तान के सैनिकों को युद्ध के बाद सरेंडर करते हुए देखा जा सकता हैंl पाकिस्तान के विज्ञान और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान 2 के लैंडर की लैंडिंग पर मजाक उड़ाते हुए भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की हैl

हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर फवाद चौधरी की जमकर आलोचना की जा रही हैl गौरतलब है कि फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना डियर इंडियाl’ इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर प्रत्युत्तर देना भारतीय लोगों ने शुरू कर दिया हैl भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को व्यक्तिगत भेंट देकर उनका हौसला बढ़ाया हैंl 

फोटो क्रेडिट - payal rohatgi instagram and Fawad Chaudhry - jagran.com