विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISRO Chandrayaan 2: Amitabh Bachchan ने लिखा, 'एक नया सूरज निकला है , चाँद को फिर पकड़ेंगे'

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 12:40 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:31 PM (IST)

ISRO Chandrayaan 2 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट किए हैl

ISRO Chandrayaan 2: Amitabh Bachchan ने लिखा, 'एक नया सूरज निकला है , चाँद को फिर पकड़ेंगे'
ISRO Chandrayaan 2: Amitabh Bachchan ने लिखा, 'एक नया सूरज निकला है , चाँद को फिर पकड़ेंगे'

नई दिल्ली, जेएनएनl सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसरो के चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर इसरो और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने वाले एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैl उन्होंने इस असफलता में भी सफलता होने की बात कही हैl इसके अलावा उन्होंने इस असफलता को एक सफलता की ओर पहला कदम भी बताया हैंl 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट किए हैl

भारतीय वैज्ञानिक अंतरिक्ष विज्ञान में आज एक विक्रम स्थापित करने से मात्र 69 सेकेंड पहले चूक गएl सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसका हौसला बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘आज एक नया सूरज निकला है, चांद को फिर पकड़ेंगेl’ इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर और भी कई ट्वीट किए हैl

एक अन्य ट्वीट में बिग बी ने लिखा है, ‘चंद्रमा पृथ्वी से 384400 किलोमीटर दूर है और हम 2.1 किलोमीटर से चूक गएl जोकि मात्र 0.0005463% मार्जिन हैl यह असफलता हमारे नए शुभारंभ की नींव हैl इस असफलता में भी सफलता का स्वाद हैl हमारे वैज्ञानिकों और इसरो को प्रणामl’

वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने अग्निपथ कविता की कुछ लाइनें शेयर की हैl इसमें उन्होंने लिखा है, ‘हमारा गर्व, हमारी जीत, ISRO पर गर्व हैl तू ना थके गा कभी , तू ना मुड़े गा कभी, तू ना थमेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ’

 यह भी पढ़ें: Film Saaho Box Office Collection Day 8: Chhichhore से कमाई में कई सर्किट में आगे, प्रभास का जलवा कायम

इसरो द्वारा कुछ सेकंड से असफल हुए इस लैंडर यान को लेकर पूरा भारत दुख में डूबा हैl भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई गणमान्य लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों और देश के लोगों का हौसला बढ़ाया हैंl

फोटो क्रेडिट - अमिताभ बच्चन twitter