विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Film Saaho Box Office Collection Day 8: Chhichhore से कमाई में कई सर्किट में आगे, प्रभास का जलवा कायम

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 12:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 12:10 PM (IST)

Film Saaho Box Office Collection 7 दिनों में फिल्म ने पूरे विश्व में 370 करोड़ से अधिक का व्यापार किया हैंl

Film Saaho Box Office Collection Day 8: Chhichhore से कमाई में कई सर्किट में आगे, प्रभास का जलवा कायम
Film Saaho Box Office Collection Day 8: Chhichhore से कमाई में कई सर्किट में आगे, प्रभास का जलवा कायम

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता प्रभास की फिल्म साहो ने रिलीज के दूसरे सप्ताह के पहले दिन 3.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया हैं, जोकि अच्छा माना जा रहा हैं और फिल्म के पहले सप्ताह के अच्छे कलेक्शन को देखते हुए इसे काफी बढ़िया कहा जा रहा है। फिल्म की यह कमाई हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म की हैंl

फिल्म के कलेक्शन में बड़े मल्टीप्लेक्स में गिरावट आई हैl इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य भारत में पिछले दिन से सिर्फ 30-35% की गिरावट आई हैंl

जोकि इन सर्किट में एक अच्छा रुझान माना जाता है। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे से भी कई जगहों पर अच्छी कमाई कर रही हैं लेकिन बड़े मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म पिछड़ रही है। कुल मिलाकर गिरावट गुरुवार से 45% है और आठ दिनों में फिल्म की कुल कलेक्शन 118.50 करोड़ है। फिल्म साहो एक सुपरहिट फिल्म है और कबीर सिंह, उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक और मिशन मंगल के बाद इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बन सकती है। वहीं फिल्म के विश्व स्तर की बात करें तो फिल्म ने 7 दिनों में 370 करोड़ रुपए कमा लिए थेl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And the Bad Boy is here to add some goodness to your day ;) #SaahoOnAugust30 #Saaho @jacquelinef143 @shraddhakapoor @sujeethsign @neilnitinmukesh @apnabhidu @chunkypanday @arunvijayno1 @mandirabedi @maheshmanjrekar @sharma_murli @vennelakish @adityadevmusic @uvcreationsofficial @bhushankumar @tseries.official @officialsaahomovie @quarter.land

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

जबकि इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने नकार दिया था और इसे ख़राब फिल्म बताया थाl इसके बाद भी प्रभास की लोकप्रियता लोगों में इतनी अधिक थी कि उन्होंने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया और इस फिल्म के व्यापार को मात्र 7 दिनों में 370 करोड़ के पार पहुंचा दिया हैंl

यह भी पढ़ें: Isro Chandrayaan 2: Pakistan ने दिखाई औकात, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने ऐसे दिखाया आईना

इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया हैंl हाल ही में प्रभास ने फिल्म को हिट करने के लिए अपने प्रसंशकों का आभार भी व्यक्त किया हैंl 

 फोटो क्रेडिट - Prabhas Instagram