विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में 17 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने डॉक्टर को सुनाई सजा

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM (IST)

संगीतकार इस्माइल दरबार को 17 साल बाद अपनी मां की मौत के मामले में न्याय मिला है। सूरत की अदालत ने डॉक्टर को मेडिकल लापरवाही का दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई है।

इस्माइल दरबार की मां का 17 साल पहले हुआ था निधन

इस्माइल दरबार की मां का 17 साल पहले हुआ था निधन

HighLights

  1. इस्माइल दरबार की मां की मौत पर 17 साल बाद न्याय

  2. डॉक्टर को मेडिकल लापरवाही का दोषी ठहराया गया

  3. अदालत ने दोषी डॉक्टर को दो साल की जेल की सजा सुनाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। म्यूजिक कम्पोजर और गौहर खान के ससुर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) को 17 साल बाद एक मामले में आखिर न्याय मिल ही गया है। कंपोजर सालों से इसके लिए कोर्ट की लड़ाई लड़ रहे थे।

सूरत की एक अदालत ने बॉलीवुड संगीतकार इस्माइल दरबार की मां, जैतून बीबी की 2009 में हुई मौत के मामले में डॉ. परेश भजियावाला को मेडिकल लापरवाही का दोषी ठहराया है। 17 साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद, अदालत ने उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई है।

इस्माइल दरबार की मां का हो गया था निधन

अदालत ने माना कि इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई। सूरत के एक अस्पताल में उनके शरीर के नीचे रात भर गर्म पानी का बैग छोड़ दिया गया था, जिससे उनकी पीठ बुरी तरह जल गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Ismail (1)

ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट पी. सुराणा ने इस केस में डॉक्टर परेश भजियावाला को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 338 के तहत इलाज में लापरवाही का दोषी ठहराते हुए दो साल के जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह फैसला तब आया जब शिकायतकर्ता के वकील केतन रेशमवाला के नेतृत्व में अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के दौरान सबूत पेश किए और 16 से अधिक गवाहों से पूछताछ की। इन गवाहों में इस्माइल दरबार के परिवार के सदस्य, इलाज में शामिल विशेषज्ञ डॉक्टर, अन्य डॉक्टर और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर शामिल थे।

Ismail (2)

डेढ़ महीने चला था इलाज

जानकारी के अनुसार जैतून बीबी को पीठ में दर्द था। शिकायत के बाद हॉस्पिटल वालों ने उन्हें सिकाई के लिए थैली दी लेकिन रात में उसे हटाना भूल गए। रातभर गर्म थैली पीठ ने नीचे रहने से उनकी पीठ जल गई और तबियत और बिगड़ती चली गई। करीब डेढ़ महीने तक इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में इलाज चलने के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई। 11 फरवरी 2009 को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी

यह भी पढ़ें- Arijit Singh के रिटायरमेंट पर बोले इस्माइल दरबार, कहा- 'वो कोई मासूम नहीं है...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।