विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ishwak Singh ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की कनिका ढिल्लन की फिल्म, कमाई के आंकड़ों पर भी रखी बेबाक राय

By Deepesh PandayEdited By: Surabhi Shukla
Published: Fri, 18 Sep 2026 07:30 AM (IST)

इश्वाक सिंह ने वेब सीरीज 'राकेट ब्वायज' के बाद विविध भूमिकाएं निभाई हैं और वे एक ही छवि में बंधे नहीं रहना चाहते।

News Article Hero Image

दीपेश पांडे, मुंबई। वेब सीरीज राकेट ब्वायज (Rocket Bo) में विज्ञानी विक्रम साराभाई की भूमिका निभाकर अभिनेता इश्वाक सिंह ने खूब सराहना बटोरी। हालांकि, इस सफलता के बाद वह उसी छवि से चिपके नहीं रहें। उसके बाद उन्होंने अधूरा,मिट्टी : एक नई पहचान और मेड इन हैवेन सीजन 2 में भी अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाई।

हालिया प्रदर्शित फिल्म गांधारी (Gandhari) में भी वह अलग किस्म की भूमिका में नजर आए। वह कहते हैं, ‘कलाकार के पास काम तो हर तरह के आते हैं, उसके सामने कई विकल्प रहते हैं। हालांकि, वह क्या करना चाहता है, वो उसकी पसंद पर निर्भर करता है। मेरी दिलचस्पी उन कामों में ज्यादा रहती है, जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया हो।

बढ़ा- चढ़ाकर पेश की जाती है कमाई

कोई भी कलाकार बार-बार एक ही तरह का काम दोहराना नहीं चाहता है। हालांकि, मुझे जो अलग-अलग तरह के मौके मिले उसका पूरा श्रेय मैं उन निर्माताओं को दूंगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया।’ पिछले कुछ समय से सिनेमा जगत में फिल्मों की कमाई के आंकड़े खूब बढ़ा-चढ़ाकर भी प्रस्तुत करने की बातें सामने आई।

Ishwak (1)

ईमानदारी से करता हूं अपना काम

बतौर कलाकार इसके प्रभाव पर इश्वाक कहते हैं, ‘आज के दौर में देखा जा रहा है कि फिल्मों का सौ-दो सौ करोड़ रुपये कमाना ही उनकी सफलता का बेंचमार्क बन गया है। शायद इसलिए अक्सर ऐसी बातें सुनने में आती हैं। हालांकि, फिल्मों की कमाई किसी के भी नियंत्रण में नहीं होती हैं। बतौर कलाकार आपका काम बस अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी के साथ निभाना है। बाकी, ये तो किसी भी निर्माता-निर्देशक को नहीं पता होता है कि उनकी फिल्म कितनी कमाई करेगी। अगर यह पता होता तो सफलता के प्रतिशत कहीं बेहतर होते।’

कनिका ढिल्लन के साथ कर रहे हैं एक और फिल्म

फिल्म गांधारी के बाद इश्वाक लेखिका और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लन के साथ एक और फिल्म कर रहे हैं। इश्वाक बताते है, ‘मैंने फिल्म गांधारी के लिए पहली बार बिना कोई स्क्रिप्ट पढ़े ही स्‍वीकृति दे दी थी। फिल्म की लेखिका और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लन ने मुझे बस फिल्म के बारे में बताया और मैंने उसे हां कर दिया। मैं अपनी अगली फिल्म भी उन्हीं के साथ कर रहा हूं, उसके लिए भी मैंने बिना कोई स्क्रिप्ट पढ़े हां कर दिया।

हमारी इंडस्ट्री में अच्छे लेखकों की आवश्यकता है। उनके बिना आप बतौर कलाकार कुछ अच्छा नहीं कर सकते हैं। बतौर कलाकार अपने आप को बेहतर करने के लिए आपको अच्छा कंटेंट चाहिए।

यह भी पढ़ें- कटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पाकिस्तानी एक्टर का फूटा गुस्सा; करारा जवाब देकर बंद की ट्रोलर्स की बोलती

यह भी पढ़ें- 'मेरी पर्सनल लाइफ...' सीता के रोल के लिए ट्रोल होने पर क्या बोलीं वायरल कच्चा बादाम गर्ल, कब रिलीज होगी फिल्म?