विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर स्पॉट हुए Ishaan Khatter, चेहरा छुपाती नजर आई लड़की

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM (IST)

Ishaan Khatter Movie Date With Mystery Girl अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद ईशान खट्टर का अब किसी और को ...और पढ़ें

Ishaan Khatter Movie Date, Ishaan Khatter Rumored Girlfriend
Ishaan Khatter Movie Date, Ishaan Khatter Rumored Girlfriend

HighLights

  1. मिस्ट्री गर्ल के साथ मूवी देखने पहुंचे ईशान खट्टर
  2. मिस्ट्री गर्ल मीडिया से चेहरा छिपाती आई नजर
  3. ईशान पिप्पा नाम की फिल्म में नजर आएंगे

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ishaan Khatter Movie Date With Mystery Girl: शाहिद कपूर के छोटे भाई  ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद इशान की लाइफ में एक नए प्यार ने एंट्री मार ली है। बीते दिनों बाइफ पर मुंबई की सड़कों पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए थे। आज यानी 9 अगस्त को एक बार फिर एक्टर अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ मूवी देखने पहुंचे।

मिस्ट्री गर्ल के साथ मूवी डेट पर ईशान खट्टर

ईशान खट्टर को पैपराजी ने मूवी डेट पर स्पॉट किया। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई। जहां ईशान ने मैचिंग बीनी के साथ ग्रे टी-शर्ट पहनी थी, वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पिंक टॉप और ब्लैक कैप पहने नजर आई। थिएटर के अंदर जाने से पहले ईशान ने कैमरे में पोज दिया। हालांकि, दोनों एक साथ सामने आने से कतरा रहे थे और कैमरों से दूर भाग रहे थे। ईशान की मिस्ट्री गर्ल अपनी कैप में चेहरा छिपाते नजर आई।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

अनन्या पांडे को कर चुके हैं डेट

बता दें, इससे पहले एक्टर का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था। दोनों ने करीब दो से तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिल्म खाली पीली की शूटिंग के दौरान उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। कई बार दोनों को वेकेशन पर जाते देखा गया है। इतना ही नहीं अनन्या अक्सर कपूर परिवार के फंक्शन का भी हिस्सा रहती थीं।

ईशान की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान को सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में  नजर आए थे। अब जल्द ईशान पिप्पा नाम की फिल्म में नजर आएंगे। ईशान ने साल 2017 में फिल्‍म बियांड द क्‍लाउड्स से अभिनय किया था। इससे पहले वो साल 2005 में आई फिल्‍म वाह लाइफ में बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर नजर आए थे। ईशान को असल पहचान साल 2018 में फिल्म धड़क से मिली थी।