Karan Johar On Social Media: क्या करण जौहर ने बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट? ट्रोलिंग से हैं परेशान
Karan Johar On Social Media लगातार ट्रोलिंग की वजह से वह करीब एक महीने बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं। इस बीच चर्चा है कि करण जौहर ने नया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar On Social Media: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण जौहर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। नेपोटिज़्म और इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस में सबसे ज़्यादा करण जौहर को निशाने पर लिया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग की वजह से वह करीब एक महीने से बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट 14 जून को सुशांत को लेकर किया था। इस बीच चर्चा है कि करण जौहर ने नया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है।
डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर के नए अकाउंट का यूजर नेम karanaffairs है। इसे करण के करीबी लोग ही फॉलो करते हैं, जिसमें श्वेता बच्चन, गौरी ख़ान, सुहाना ख़ान और अनन्या पांडे जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इस अकाउंट से सिर्फ एक पोस्ट किया गया है। कुल 21 फॉलोवर हैं और 115 लोगों को फॉलो किया जाता है। डीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में इस अकाउंट का स्क्रीनशॉट्स भी साझा किया है।
इसे भी पढ़िएः अमित साध का खुलासा, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों ने कर दिया था बैन
हालांकि, अब इस अकाउंट का यूजर नेम सर्च करने पर ऐसा कोई अकाउंट नहीं मिलता है। डीएनन ने भी अपने रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा किया है कि शायद इसे भी अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि इसका नाम बदल दिया गया हो। हालांकि, करण जौहर ने इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद से ना सिर्फ करण जौहर, बल्कि आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ उनके फॉलोवर्स में भी लगातार कमी आ रही है। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो हाल के दिनों में सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।
करण जौहर की बात करें, तो वह इस वक्त जाह्नवी कपूर स्टारर फ़िल्म गुंजन सक्सेना को लेकर व्यस्त हैं। इस फ़िल्म को 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाना है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म सूर्यवंशी से भी जुड़े हुए हैं। करण, नेटफ्लिक्स के लिए भी एक एंथोलॉजी फ़िल्म भी बना रहे हैं।