यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Kapil Sharma के घर गूंजने जा रही है किलकारी, आने वाला है नन्हा मेहमान
खबरों की मानें तो अब Kapil Sharma की पत्नी Ginni Chatrath पेट से हैं और Kapil Sharma जल्द पिता बनने वाले हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl हास्य कलाकार और फिल्म अभिनेता Kapil Sharma जल्द उनके लोकप्रिय कॉमेडी शो The Kapil Sharma Show के अलावा अब एक और चीज को लेकर व्यस्त होने वाले हैंl कपिल शर्मा के निजी जीवन में एक बड़ा बदलाव आने वाला हैl खबरों की मानें तो अब उनकी पत्नी Ginni Chatrath पेट से हैं और कपिल शर्मा जल्द पिता बनने वाले हैंl खबरों कि माने तो कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट है और स्वस्थ हैl
हालांकि अभी तक इतनी बड़ी खुशी को लेकर कपिल शर्मा और उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया हैl इसके अलावा खबर यह भी है कि कपिल शर्मा के घर आने वाले नए मेहमान के वेलकम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है और पूरा घर परिवार इस गहमा-गहमी में लग गया हैl कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 में उनकी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ विवाह कर लिया थाl
View this post on Instagram
इस शादी में बॉलीवुड के बहुत कम कलाकार पहुंचे थेl चूँकि उसी समय मुकेश अंबानी के घर पर भी शादी थीl इसके अलावा कपिल शर्मा के जीवन में एक और नया बड़ा बदलाव आया हैl कपिल शर्मा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में लोकप्रिय कॉमेडियन के तौर पर चुना गया हैl जिसके चलते यह कहा जा सकता है कि कपिल शर्मा की इस समय पांचों उंगलियां घी में है और उनका सिर कढ़ाई में नजर आ रहा हैl इस मौके पर गिन्नी चतरथ का स्वास्थ्य भी अच्छा होने की बात कही जा रही हैl जिसके चलते भी सभी बहुत खुश हैl
कपिल शर्मा को उनके आगामी जीवन के लिए जागरण डॉट कॉम की ओर से भी ढेरों शुभकामनाएंl
