यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cannes Film Festival 2019: Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी Aaradhya के साथ एक कलर की ड्रेस पहनकर की एंट्री, देखें तस्वीरें
Aishwarya Rai Bachchan कई मौकों पर बेटी aaradhya bachchanको साथ लेकर चलती नजर आती हैl ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर Cannes Film Festival 2019 में बहुत उत्सुकता हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फ्रांस के Cannes Film Festival 2019 में भूतपूर्व मिस वर्ल्ड और फिल्म अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी aaradhya bachchan के साथ Cannes Film Festival 2019 के रेड कारपेट पर उन्होंने जलवा बिखेरा हैl इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईl गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई मौकों पर अपनी बेटी को साथ लेकर चलती नजर आती हैl ऐश्वर्या राय बच्चन का Cannes Film Festival 2019 में उनके प्रशसंकों द्वारा बहुत ही उत्सुकता के साथ इंतजार किया जा रहा थाl
इसके चलते उनके होटल से निकलते ही उनके चाहनेवालों की उन्हें देखने की उत्सुकता देखने लायक थीl गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय लगातार कान फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं और वह उनकी फैशन स्टेटमेंट से लोगों का दिल भी जीतती रही हैl.jpg)
ऐश्वर्या राय ने इस मौके पर फिश कट गाउन पहना थाl जोकि लैबनिज़ फैशन डिजाइनर Jean-Louis Sabaji ने बनाया हैl उनका fish-cut gown ड्रेस होलोग्राफिक लेजर से बना हुआ थाl जिसके चलते वह गजब की खूबसूरत लग रही थीl
View this post on Instagram
वहीं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने येलो कलर का ड्रेस पहन रखा था और उनके ड्रेस के ऊपरी भाग में एक खूबसूरत फूल बना हुआ थाl ऐश्वर्या राय लगातार उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर चलती नजर आई और उन्होंने उनका हाथ पकड़ कर कई बार बेटी आराध्या बच्चन के साथ मस्ती भी कीl
View this post on Instagram
वही उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी इस मौके पर बहुत सहज नजर आ रही थी और उन्होंने भी मां ऐश्वर्या राय बच्चन को मिल रही अटेंशन का पूरा लुत्फ उठायाl ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को देख कर वहां पर उपस्थित सभी लोग उनके दीवाने हो गएl
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary के धमाकेदार डांस ने मचाया तहलका, देखिये वीडियो
जिसके चलते ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जलवा बिखेरने में एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल में सफल रही हैl
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
