मीडियम हिंदी, पर अंग्रेजी फ़िल्मों के उस्ताद हैं इरफ़ान, रिपोर्ट कार्ड है ये 5 फ़िल्में
इरफ़ान का हॉलीवुड करियर किसी भी एक्टर के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। चलिए, जानते हैं उनकी कुछ चुनिंदा हॉलीवुड फ़िल्मों के बारे में।
मुंबई। इरफ़ान ख़ान की फ़िल्मों का मीडियम भले ही हिंदी रहा हो, मगर हॉलीवुड में जैसी कामयाबी उन्होंने हासिल की है, वैसी किसी दूसरे बॉलीवुड एक्टर को नहीं मिली है। इरफ़ान अब अपनी अगली हॉलीवुड फ़िल्म पज़ल की तैयारी कर रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो रही है, जिसके लिए वो हॉलीवुड की उड़ान भरने वाले हैं। इरफ़ान का हॉलीवुड करियर किसी भी एक्टर के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। चलिए, जानते हैं उनकी कुछ चुनिंदा हॉलीवुड फ़िल्मों के बारे में।
इंफर्नो: इरफ़ान की लास्ट हॉलीवुड फ़िल्म इंफर्नो (2016) है, जो दा विंसी कोड सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म है। इंफर्नाे में इरफ़ान को टॉम हैंक्स जैसे ज़बर्दस्त एक्टर के साथ काम करने का मौक़ा मिला है। फ़िल्म में उन्होंने एक हाई-फाई सुरक्षा एजेंसी का मुखिया का रोल निभाया।
यह भी पढ़ें: फ्रेश थीं, मगर फ्लॉप निकलीं बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां
जुरासिक वर्ल्ड: जुरासिक पार्क सीरीज़ की चौथी फ़िल्म जुरासिक वर्ल्ड (2015) इरफ़ान के हॉलीवुड करियर की माइलस्टोन फ़िल्म है। दुनियाभर में इस सीरीज़ के करोड़ों फैंस हैं। ऐसे में इस सीरीज़ का हिस्सा बनना निश्चित रूप से उनके एक्टिंग स्किल्स और पॉप्यूलेरिटी की मिसाल है। इस फ़िल्म में इरफ़ान ने जुरासिक पार्क के मालिक का रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें: प्रियंका हैं परफेक्ट बीच गर्ल, देखिए समर की हॉटनेस बढ़ाती उनकी तस्वीरें
लाइफ़ ऑफ़ पाई: 2012 में आई लाइफ़ ऑफ़ पाई इरफ़ान के करियर की बेस्ट हॉलीवुड फ़िल्म मानी जाती है। आंग ली निर्देशित इस फ़िल्म में इरफ़ान ने टाइटल रोल निभाया था, जबकि तब्बू पाई की मां के रोल में थीं। ये एकेडमी अवॉर्ड्स की 11 केटेगरीज़ में नॉमिनेटिड थी, जिनमें से 4 अवॉर्ड्स जीते।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ऐसा रहा है चेतन के नॉवल्स पर बनी फ़िल्मों का हाल
द अमेज़िंग स्पाइडरमैन: 2012 की अमेज़िंग स्पाइडरमैन में इरफ़ान ने साइंटिस्ट का रोल निभाया था। स्पाइडरमैन रीबूट सीरीज़ की ये पहली फ़िल्म थी, जिसे मार्क वेब ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में एंड्रयू गारफील्ड स्पाइडरमैन के किरदार में थे। इरफ़ान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फ़िल्म उन्होंने अपने बच्चों के कहने पर की।
यह भी पढ़ें: बाहुबली2 देखने के बाद ट्विंकल ने बेटी का नाम रखा कटप्पा, जानिए अक्षय ने क्या कहा
अ माइटी हार्ट: जर्नालिस्ट डैनियल पर्ल की बायोपिक फ़िल्म अ माइटी हार्ट (2007) में इरफ़ान ने कराची पुलिस के चीफ का रोल निभाया था। फ़िल्म में उन्होंने हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली के साथ काम करने का मौक़ा मिला।
यह भी पढ़ें: इन एक्ट्रेसेज के आगे उम्र ने भी मानी हार, उम्र है 50 के पार, देखिए तस्वीरें