Move to Jagran APP

कैंसर का इलाज करवाकर फरवरी में भारत वापस लौटे Irrfan khan फिर जाएंगे London

Angrezi Medium में Irrfan Khan इरफ़ान खान के अलावा करीना कपूर खान Kareena Kapoor Khan और राधिका मदान Radhika Madan अहम रोल में हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 06:54 AM (IST)
कैंसर का इलाज करवाकर फरवरी में भारत वापस लौटे Irrfan khan फिर जाएंगे London
कैंसर का इलाज करवाकर फरवरी में भारत वापस लौटे Irrfan khan फिर जाएंगे London

नई दिल्ली, जेएनएन। इरफ़ान खान पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उनके सुर्खियों में रहने की वजह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर था जिसका इलाज वे लंदन में करवाकर भारत लौटे थे। लंदन से भारत आकर उन्होंने अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम Angrezi Medium की भी शूटिंग कर दी थी। अब नई खबर आ रही है कि इरफान खान एक बार फिर वापस लंदन जाने वाले हैं। 

loksabha election banner

दरअसल, London से इस साल फरवरी में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा कर लौटे इरफ़ान खान एक बार फिर लंदन जा रहे हैं। इरफ़ान बीमारी के इलाज के लिए नहीं, बल्कि अपनी फिल्म की बची हुई शूटिंग के लिए लंदन जा रहे हैं। इरफ़ान इन दिनों अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम को लेकर व्यस्त हैं। कुछ समय पहले तक फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी। अब अगला शेड्यूल लंदन में है जिसके लिए इरफान भी लंदन रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने तक फिल्म की शूटिंग लंदन में ही चलने वाली है। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा करीना कपूर खान Kareena Kapoor Khan और राधिका मदान Radhika Madan अहम रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें: Indira Gandhi बनेंगी Raveena Tandon, फिल्म KGF 2 को लेकर आई बड़ी खबर

हिंदी मीडियम 2017 में रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में इरफ़ान खान के अलावा सबा कमर अहम भूमिका में थी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल 22 फरवरी से शुरू हुई थी। इनके अलावा फिल्म में अमृता सिंह, नेहा धूपिया, दीपक डोबरियाल और मल्लिका दुआ जैसे कई कलाकार थे।

आपको बता दें कि लंदन से इरफ़ान खान इस साल फरवरी में भारत लौटे थे। इरफ़ान की चाहत भी थी कि वह वापस आते ही फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दें। इसलिए इरफ़ान ने सबसे पहले हिंदी मीडियम के सीक्वेल की ही शूटिंग शुरू की थी। हिंदी मीडियम उनके अपने होम प्रोडक्शन की ही फिल्म है। और कुछ समय पहले इस फिल्म के मेकर्स ने लंदन में जाकर इरफ़ान से मुलाकात भी की थी। पिछले साल इरफान कैंसर के इलाज के लिए लंदन गए थे और केवल दिवाली के मौके पर भारत आए थे।

आपको बता दें कि जब इरफ़ान खान लंदन में थे जब इलाज के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खत के जरिए फैंस को बीमारी के दौरान लंदन में बिताए जा रहे अनुभवों को भी साझा किया था। लगातार इरफ़ान अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहे थे।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.