विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 साल से कल्ट है ये गीत, एक-एक बोल में देशभक्ति; 74 कोड़े मारने की सजा पाने वाली सिंगर की वजह से चर्चा में गाना

Published: Sun, 21 Jun 2026 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:42 PM (IST)

100 साल से भी ज्यादा पुराना गीत जो इस वक्त चर्चा में है। इसे हाल ही में गाने वाली सिंगर को 74 कोड़े मारने की सजा मिली है।

सिंगर को मिली 74 कोड़े मारने की सजा। फोटो क्रेडिट- एक्स

सिंगर को मिली 74 कोड़े मारने की सजा। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में एक सिंगर को 74 कोड़े मारने की सजा मिली। यह सिंगर एक लाइव कॉन्सर्ट में एक 100 साल पुराना भक्ति गीत गा रही थीं।

वीडियो वायरल हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें न केवल कोड़े मारने की सजा मिली, बल्कि 2 साल तक देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई और इसकी वजह उनका गीत गाना नहीं, कुछ और है।

किस सिंगर को मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

ये सिंगर 29 साल की परस्तू अहमदी (Parastoo Ahmadi) हैं। ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी ने दिसंबर 2024 में एक लाइव-स्ट्रीम परफॉर्मेंस के दौरान 100 साल से भी पुराना गीत गाया था। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सिंगर और उनके साथ नजर आए म्यूजिशियन की मुश्किलें बढ़ गईं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, बाद में रिहा भी कर दिया गया था।

क्यों सिंगर को मिली कोड़े मारने की सजा?

अब डेढ़ साल बाद ईरानी कोर्ट ने सिंगर को 74 कोड़े मारने की सजा दी। साथ ही दो साल तक ईरान न छोड़ने और कला से जुड़ी एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी है। उन्हें यह सजा इसलिए मिली, क्योंकि उन्होंने बिना हिजाब के स्लीवलेस ड्रेस में गीत गाया था। उन पर ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक कंटेंट बनाने का आरोप लगा।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का 63 साल पुराना गीत आज भी है आइकॉनिक, लता मंगेशकर के साथ दी थी रोमांटिक गाने को आवाज

100 साल से भी ज्यादा पुराना है गीत

इस विवाद के बीच चर्चा उस गीत की हो रही है, जिसे परस्तू गा रही थीं। यह गीत अब सुर्खियां बटोर रहा है। यह एक देशभक्ति गीत है जिसकी रचना 100 से भी ज्यादा पुरानी है। यह गीत है 'अज खूने जवानाने वतन' (देश के युवाओं के खून से)। विकिपीडिया की मानें तो यह गीत मशहूर कवि, गीतकार और म्यूजिशियन आरेफ कजवीनी ने बनाया था और पहली बार परफॉर्मेंस भी उन्होंने ही दी थी। हालांकि, इसकी रिकॉर्डिंग ऑनलाइन मौजूद नहीं है।

Aref Qazvini

Aref Qazvini - X

आरेफ के बाद इस भक्ति गीत पर इफ्तेखार, जरी और अमजद (1912), अब्दुल्ला दवामी (1914) जैसे सिंगर्स ने परफॉर्म किया। इसके बाद कई सिंगर्स ने इस गीत को हर दशक में मशहूर किया, जिसमें Elahe भी शामिल हैं। हालांकि, मोहम्मद रजा शजरियन की आवाज में यह गीत सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था। उन्होंने 1972 में इस गीत को गाया था। आज यह गीत क्लासिक कल्ट बन गया है।

यह भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी के इस गीत ने बनाए भक्तों के बिगड़े काम, 43 साल पहले Rajesh Khanna पर फिल्माया गया था हिट गाना