विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां वैष्णो देवी के इस गीत ने बनाए भक्तों के बिगड़े काम, 43 साल पहले Rajesh Khanna पर फिल्माया गया था हिट गाना

Published: Fri, 19 Jun 2026 09:41 PM (IST)

बॉलीवुड ने कई भक्ति गीत दिए जिनमें से एक गीत सुनते ही मन में मां वैष्णो देवी का ख्याल आने ...और पढ़ें

राजेश खन्ना पर फिल्माया गया अब तक का सबसे कल्ट भक्ति गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

राजेश खन्ना पर फिल्माया गया अब तक का सबसे कल्ट भक्ति गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 43 साल पहले एक ऐसा भक्ति गीत बना, जिसका जादू चार दशक के बाद भी बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पहले था। यह जिस फिल्म का था, वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। सारे गाने भी हिट हुए थे, लेकिन भक्ति गीत ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई।

43 साल पुराने भक्ति गीत के कई वर्जन बने, लेकिन ओरिजिनली इसे राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर फिल्माया गया था। यह गीत जब भी बजता है, तब माता वैष्णो देवी का ख्याल आता है। यह गीत माता के बुलावे की ओर इशारा करता है।

बॉलीवुड का सबसे हिट भक्ति गीत

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो गीत है 'चलो बुलाया आया है, माता ने बुलाया है' (Chalo Bulawa Aya Hai, Mata Ne Bulaya Hai)। यह गीत 80 के दशक में बना था और यह आज भी सबसे पॉपुलर भक्ति गीत में से एक है। यह चार दशकों से हर किसी की जुबान पर है। 

 ewg23

चार दशक बाद भी भक्ति गीत का चलता है जादू

यह गीत राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की फिल्म अवतार (Avtaar) में है। इस भक्ति गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल थे। इस गीत को तीन सबसे मशहूर गायकों और गायिका- नरेंद्र चंचल, महेंद्र कपूर और आशा भोसले ने गाया था। यह गीत आज भी सबसे मशहूर भक्ति गीत है और हर जगराते और भजन-कीर्तन की शोभा बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का 63 साल पुराना गीत आज भी है आइकॉनिक, लता मंगेशकर के साथ दी थी रोमांटिक गाने को आवाज

 

क्या थी फिल्म की कहानी?

इस गाने में दिखाया जाता है कि अवतार (राजेश खन्ना) अपनी पत्नी (शबाना आजमी) के साथ हाथ में बच्चे को लिए वैष्णो देवी के दर्शन ने के लिए चढ़ाई चढ़ते हैं। फिल्म की कहानी अवतार और उसकी पत्नी की है जिसे उसके बच्चे उनकी हालत पर छोड़ देते हैं और वे दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर देते हैं। यह फिल्म 1983 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar से छिन गया था 53 साल पुराना Cult Song, 'भजन क्वीन' की आवाज ने बॉलीवुड में बढ़ा दी थी हलचल