विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे: इस आलिशान से घर में रहते हैं रितिक रोशन, तस्वीरें देखकर आप कहेंगे- Wow

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 09 Jan 2019 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 08:47 AM (IST)

घर को सजाने के लिए दुनिया भर से कई चीज़ें खरीद कर वो लाते रहते हैं! दिलचस्प बात ये है ...और पढ़ें

बर्थडे: इस आलिशान से घर में रहते हैं रितिक रोशन, तस्वीरें देखकर आप कहेंगे- Wow
बर्थडे: इस आलिशान से घर में रहते हैं रितिक रोशन, तस्वीरें देखकर आप कहेंगे- Wow

मुंबई। 10 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन का बर्थडे है। इस साल रितिक अपने 45 साल पूरे कर रहे हैं। मंगलवार को रितिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन के कैंसर की बीमारी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखा और लिखा कि उनके पिता एक फाइटर हैं और वो इससे एक विजेता बन कर निकलेंगे!

बता दें कि इन दिनों वो अपनी आने वाले फ़िल्म ‘सुपर 30’ के लिए चर्चा में रहते हैं। इन सबके बीच अक्सर छुट्टियों पर वो अपने बच्चों और एक्स वाइफ सुजैन ख़ान के साथ भी स्पॉट किये जाते रहते हैं। लेकिन, आज हम न रितिक की फ़िल्म की बात करेंगे और न ही उनके फैमिली की। हम बात करेंगे रितिक के आलीशान से बंगले। फ़िल्म स्टार्स के फैंस हमेशा ही ये जानने की उत्सुकता होती है कि उनके फेवरेट स्टार्स कैसे और कहां रहते हैं? तो चलिए रितिक रोशन के प्रशंसकों के लिए हम दिखाते हैं, उनका आलीशान घर जिसकी सजावट देख कर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।

यह भी पढ़ें: संघर्ष में तप कर बनाई है ये पहचान, इशारे पर नाचता है बॉलीवुड

इस प्यारे से घर में रितिक अपने बच्चों के साथ साथ रहते हैं। सबसे ऊपर की फोटो में रितिक अपने बेटों रिहान और रिदान के साथ सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं। रितिक का लैविश अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। उन्होंने अपने घर की इंटीरियर को सजाने में बहुत ही मेहनत की है।

अलग-अलग देशों में वेकेशन के दौरान रितिक ने अपनी पसंद के हिसाब से कई सामान खरीदे हैं, जो उन्होंने अपने घर में सजाया है।

घर की दीवारों पर जो कोटेशन्स नजर आ रहे हैं, इनमें से कुछ रितिक ने ही लिखे है। इसके अलावा दीवार पर रितिक के साथ उनके बेटों का कोलाज भी देखने को मिल रहा है जोकि बेहद खूबसूरत है। परिवार और आने वाले मेहमानों के लिए बैठने की भी पर्याप्त जगह दिख रही है। 

आप देख सकते हैं डायनिंग से लेकर पूल एरिया तक रितिक के घर का हरेक कोना आपका ध्यान आकर्षित करता है। रितिक के इस घर में हरेक चीज़ इतने करीने से रखी है कि इसे देखकर आप बस यही कह सकते हैं कि- अमेजिंग!

घर हम सबके जीवन का एक अहम हिस्सा है जहां हम सुकून और फुर्सत से न जाने कितनी यादें जमा करते हैं। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास भी एक शानदार घर हो जहां वो अपने परिवार के साथ हंसी-ख़ुशी रह सके। 

यह भी पढ़ें: आमिर ख़ान की बेटी इरा रहती हैं मीडिया से दूर, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखीं पापा के साथ

दिलचस्प बात ये है कि रितिक और अक्षय कुमार पड़ोसी है। बहरहाल, इन तस्वीरों के जरिये रितिक का घर देखकर आप उनकी लाइफस्टाइल का अंदाज़ा लगा सकते हैं!