टाइगर को फैंस से मिले इतने करोड़ और जन्मदिन पर रेस 3 की स्टारकास्ट से मिला ढेर सारा प्यार
फिल्म 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे है। फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को था जिसे 'रेस 3' की स्टारकास्ट ने सलमान खान को एक सरप्राइज गिफ्ट देकर फिल्म के सेट पर मनाया। सलमान खान शुरुआत से रेस 3 की स्टारकास्ट को सोशल मीडिया के जरिए इंट्रोड्यूस करते आए हैं। वहीं, उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है बॉक्स अॉफिस पर 200 करोड़ के करीब है।
सलमान को क्रिसमस और उनके जन्मदिन के अवसर पर करोड़ो रुपये के साथ ढेर सारा प्यार मिला है। जहां एक ओर फैंस उनकी फिल्म को दिल से पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रेस 3 की स्टारकास्ट ने टाइगर को अलग अंदाज में बधाई दी है। सलमान खान ने हाल ही में अपना 52 वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर सलमान खान को बधाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने अलग-अलग तरीका अपनाया। सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज़ हुई जो बॉक्स अॉफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा का छूने वाली है। फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रही कास्ट और क्रू ने सलमान खान का जन्मदिन उनकी कपड़ों की दुकान से खरीदी टी शर्ट पर अपनी-अपनी बातें और विश लिखकर मनाया। इस बारे में बोलते हुए जैकलीन फर्नांडिस कहती हैं, 'सलमान खान आपको जन्मदिवस की बधाई, आप सदैव मेरे प्रेरणाश्रोत रहे हैं। आपके साथ मैं फिल्म 'रेस 3' में काम करने को लेकर अति उत्साहित हूं।' वहीं अनिल कपूर कहते हैं, 'फिल्म 'रेस 3' की पूरी स्टारकास्ट उन्हें एक टी शर्ट साइन कर देने वाली है। तो मैं इस पर लिख रहा हूं। हैप्पी बर्थडे सलमान।' बॉबी देओल ने कहा, 'सलमान खान आपको जन्मदिवस की ढेरों मंगलकामनाएं। आप सभी अच्छी चीजों को प्राप्त करने के हकदार है।' फिल्म अभिनेत्री डेजी शाह ने लिखा, 'आपको जन्मदिवस की ढेरों बधाई। आपको ढेरों सफलता, प्रेम और लक मिले। आपकी जो भी इच्छाएं है, वह इस वर्ष पूरी हों। आपको यह टी शर्ट पूरी टीम की ओर से है।'
यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान इन मामलों में अब भी हैं ओल्ड स्कूल, जानें क्या है उनका न्यू ईयर रिजोल्यूशन
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान ने जन्मदिन के दिन भी शूटिंग की थी। फिल्म 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे है। फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।