निक जोनस के इस लुक को देखकर प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद, देखें तस्वीरें
निक जोनस जल्द ही फिल्म मिडवे में नज़र आने वाले हैं पायलट का किरदार निभा रहे निक ने इस फिल्म में मूछें रखी हैं जिसे प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के कारण पसंद किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस इऩ दिनों अपनी आगामी फिल्म मिडवे के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर और पोस्टर रिलीज़ किए जा चुके हैं जिनमें निक जोनस एक अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं। हाल ही में निक ने बताया कि उनकी वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने उनके मुछों वाले लुक को कैसे पसंद किया है।
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए निक ने एंटरटेनमेंट टुनाइट को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि, प्रियंका चोपड़ा ने उनके मुछों वाले लुक को इसलिए पसंद किया क्योंकि प्रियंका के स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा भी मूछ रखा करते थे।
Prepare for battle. Based on real events, @MidwayMovie arrives this Veterans Day Weekend.
आपको बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पिता से बहुत ज्यादा प्यार करती थीं। वो अक्सर अपने पिता से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। प्रियंका द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों पर देखा जा सकता है कि स्वर्गीय अशोक चोपड़ा मूछे रखा करते थे।
6 years. Seems Like just yesterday we lost you.. I miss you Dad. Inexplicably.
निक जोनस ने बीत फादर्स डे के दिन भी अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के पिता का भी जिक्र किया था। निक ने लिखा था, काश मुझे आपको जानने का मौका मिलता सर अशोक, अद्भुत महिला को इस दुनिया में लाने का शुक्रिया।
यह भी पढ़ें: Kinna Sona Song Out: 'मरजावां' फिल्म का एक और गाना रिलीज़, दिखी खूबसूरत लव स्टोरी
आपको बता दें कि निक जोनस का फिल्म मिडवे 8 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है। ये एक इंटरनेशन वार ड्रामा होने वाली है, जिसे रोनाल्ड एमरिच द्वारा निर्देशित किया गया है। ये कहानी वर्ल्ड वार 2 में हुए अमेरिकी और जापानीज़ नेवी के बीच हुए क्लैश के इर्द गिर्द घूमने वाली है। इस वार ड्रामा में निक जोनस ब्रूनो गायडो का किरदार निभा रहे हैं जो कि एक पायलट हैं। इसके अलावा जोनस ब्रदर का नया गाना लाइक इट्स क्रिसमस भी जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।