Dabangg 3: Salman Khan की एक्ट्रेस Saiee Manjrekar ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी फोटो, हुई वायरल
Dabangg 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है और इस फिल्म में Salman Khan और सोनाक्षी सिन्हा की भी अहम भूमिका हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री बनने जा रही फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैंl इनमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैंl साईं जल्द फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगीl
इस फिल्म में वह फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आएंगीl
fearlessly authentic🤞🏻 #saieemanjrekar #dabangg3 pic.twitter.com/d3IB4qrCNw— Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) August 9, 2019
हाल ही में सोशल मीडिया पर साईं की दबंग 3 के सेट से तस्वीरें लीक न हो जाए l इसलिए सेट पर मोबाइल फोन पर पाबंदी भी लगा रखी थी, लेकिन अब सई मांजरेकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैंl जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैंl
Life is either cherry red🍒 or midnight blue💫 I choose both🌈#saieemanjrekar #dabangg3 pic.twitter.com/DUNqAM0RPc — Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) August 7, 2019
फिल्म दबंग 3 में साईं मांजरेकर सलमान खान की यंग दिनों की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आएंगीl हाल ही में साईं ने अपनी सीन की शूटिंग कर ली है और अब वह एक गाना करने के लिए तैयार हो रही हैंl यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान साईं को लेने से पहले संकोच कर रहे थे, क्योंकि जब उन्होंने साईं को देखा था तब वह छोटी थीl
altitude > attitude 🌄 #saieemanjrekar pic.twitter.com/2qVl1XgZGv — Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) August 17, 2019
इसके बाद कई वर्षों के बाद उन्होंने फिर साईं को देखा और वह मान गए कि इस फिल्म के लिए वही सही हैंl इसके बाद सलमान खान ने साईं का स्क्रीन टेस्ट भी देखा और इस फिल्म में लेने का मन बनायाl
यह भी पढ़ें: Sameera Reddy भी हकलाती थी, Hritik Roshan ने ऐसे की मदद, आज भी मानती है आभार
इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है और इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की भी अहम भूमिका हैंl यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होनेवाली हैंl
फोटो क्रेडिट - साईं मांजरेकर twitter