99 करोड़ कमाकर OTT के मैदान में उतरी Main Vaapas Aanuga, पहले फ्लॉप फिर कैसे कल्ट क्लासिक बनी इम्तियाज अली की फिल्म?
सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता पाने के बाद इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है।
-1786189072509_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'मैं वापस आऊंगा'
HighLights
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'मैं वापस आऊंगा'
सिनेमाघरों में फिल्म ने पाई जबरदस्त सफलता
इम्तियाज अली की 'कल्ट क्लासिक' फिल्मों में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का सफर कुछ अलग ही रहा है। एक ऐसी फिल्म जो शुरू में लग रहा था कि फ्लॉप हो जाएगी लेकिन आखिरकार कामयाब हुई फिर कुछ ही हफ्तों में 'स्लीपर हिट' बन गई।
इम्तियाज अली की 'कल्ट क्लासिक' फिल्में बनाने की पहचान हर फिल्म प्रेमी के जहन में बसी है। चाहे 'तमाशा' हो, 'रॉकस्टार' हो या हाल ही में आई 'लैला मजनू', इम्तियाज अली को कामयाबी तो मिलती है, लेकिन अक्सर इसमें थोड़ा समय लगता है।
यह भी पढ़ें- 2026 के असली 'धुरंधर' हैं Naseeruddin Shah, पर्दे पर बिखेरा अक्षय खन्ना जैसा जादू; 76 की उम्र में किया कारनामा
दिल को छूती है 'मैं वापस आऊंगा'
'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) को देखना आसान नहीं है। बंटवारे की दिल दहला देने वाली कहानी आपके दिल को छू जाती है। नसीरुद्दीन शाह ने इसमें अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाते हुए 95 साल के बुजुर्ग 'ईशर ग्रेवाल' का किरदार निभाया है। वे डिमेंशिया और अल्जाइमर से जूझ रहे हैं।
-1786189253720.webp)
साथ ही उनके दिल पर बंटवारे के सदमे का बोझ भी है। अपनी प्रेमिका जिया (शर्वरी) से बिछड़ने के बाद, मौत के करीब उनकी बस एक ही इच्छा है, सरगोधा में अपने पुश्तैनी घर और अपनी प्रेमिका के पास लौटना, क्योंकि उन्होंने वादा किया था- 'मैं वापस आऊंगा'।
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन पूरे
जिस फिल्म को पहले ही नकार दिया गया था और जिसने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी, और जिसका पहले वीकेंड का कलेक्शन लगभग 5.50 करोड़ से 5.63 करोड़ रुपये (नेट) रहा, उस फिल्म ने हाल ही में सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने की शानदार उपलब्धि हासिल की है। ऐसे मुश्किल समय में, जब हर फिल्म को अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसकी तारीफ होनी चाहिए।
दर्शकों की तारीफ ने दिलाई फिल्म को सफलता
यह फिल्म इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि दर्शकों की तारीफ कैसे किसी फिल्म की किस्मत बदल सकती है। इम्तियाज अली इस सफलता से खुश, भावुक और आभारी महसूस कर रहे थे।
-1786189274432.webp)
इम्तियाज अली ने नहीं छोड़ी कोई कसर
जैसा कि हम सब जानते हैं इम्तियाज अली उनकी फिल्में अक्सर रिलीज के काफी समय बाद 'कल्ट क्लासिक' (Cult Classic) का दर्जा पाती हैं। इम्तियाज अली खुद मुंबई से दिल्ली और कोलकाता, और फिर बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों का सफर करते दिखे। उनकी कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हुईं, जिनमें वे भावुक दर्शकों, खासकर बुजुर्ग पीढ़ी के लोगों से बातचीत करते नजर आए।
एक फिल्म जो हर पीढ़ी के लिए बनी
बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं जो 'मैं वापस आऊंगा' की तरह हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छू पाती हैं। हो सकता है कि Gen Z के युवा FOMO (कुछ छूट जाने का डर) की वजह से थिएटर गए हों, यह जानने के लिए कि आखिर यह फिल्म क्या थी? क्यों हर कोई इसे लेकर एक ही समय में दुखी भी था और मिली-जुली भावनाओं से भरा भी?
-1786189336844.webp)
नई पीढ़ी को इसमें अपनी ही झलक दिखी। अक्सर 'सबसे अकेली पीढ़ी' कही जाने वाली इस पीढ़ी ने फिल्म को आधुनिक दौर की भावनात्मक तड़प और डिजिटल युग में रिश्तों के टूटने के नजरिए से देखा।
वहीं, बड़ी उम्र के लोगों की बात करें तो सोशल मीडिया पर दादा-दादी/नाना-नानी, बच्चों और पोते-पोतियों की ऐसी कहानियों की बाढ़ आ गई, जिनमें वे बंटवारे के समय की सुनी-सुनाई बातें साझा कर रहे थे।
फिलहाल मैं वापस आऊंगा 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है और यहां भी फिल्म को उतना ही प्यार मिलने की उम्मीद है। क्योंकि वर्ड ऑफ माउथ का असर तो यहां भी दिखेगा ही और जो लोग थिएटर में इसे देखने से चूक गए वो भी इसके इंतजार में थे।
