'भारत छोड़ो नोटिस' के खिलाफ Imran Khan ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कहा- यह पूरी तरह से गलत...
अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया था। अब अभिनेता ने इस नोटिस के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है।

भारत छोड़ो नोटिस के खिलाफ इमरान खान की याचिका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
इमरान खान ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया
एंटी-सीईसी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे इमरान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया था। अब अभिनेता ने इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर रुख किया है।
शनिवार को 'लक' एक्टर इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर 'भारत छोड़ो नोटिस' को चुनौती दी है। साथ ही याचिका में उन्होंने भारत छोड़ने के आदेश को गलत बताया है।
इमरान खान ने दायर की याचिका
इमरान खान ने अपनी याचिका में 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर' (FRRO) द्वारा भेजे गए नोटिस को 'मनमाना' और 'गलत' बताया है। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा गया। उन्होंने इसे नेचुरल जस्टिस के सिद्धांतों के खिलाफ बताया और रतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का हवाला दिया।

इमरान खान न कहा कि उन्हें नोटिस जारी करने से पहले अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया है। यह अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) के तहत मिले उनके मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है।
2 साल की उम्र में भारत में रह रहे एक्टर
इमरान खान ने कहा कि वह भारत में तब से रह रहे हैं, जब वह सिर्फ 2 साल के थे और उन्हें नोटिस में सिर्फ दो हफ्ते के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया। MZM लीगल एलएलपी और उनके वकीलों के द्वारा जारी दायर याचिका में नोटिस पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट से तुरंत दखल देने की मांग की गई है।
क्या है मामला?
10 अक्टूबर को मुंबई में इमरान खान एंटी-सीईसी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इसके चार दिन बाद यानी 14 अक्टूबर को इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया और 28 अक्टूबर तक का टाइम दिया गया। यह नोटिस इसलिए भेजा गया, क्योंकि भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद इमरान प्रोटेस्ट में शामिल हुए। उनके पास अमेरिका की नागरिकता है।
