विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटीमेट सीन वाले बयान पर IIZ एक्ट्रेस का यूटर्न, अनुप्रिया गोयनका बोलीं- डेढ़ साल पहले...

By Deepesh PandeyEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 14 May 2026 08:19 PM (IST)

हालिया  रिलीज ‘आइआइजेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जांबीज’ में नजर आ रहीं अनुप्रिया गोयनका का का एक पुराना साक्षात्कार इन दिनों चर्चा में है। क्या है उनके बयान की सच्चाई, जानिए एक्ट्रेस की मुंह जुबानी।

अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आईआईजेड में नजर आईं अनुप्रिया गोयनका

  2. इंटीमेट सीन को लेकर दिया था बयान

  3. अब अनुप्रिया गोयनका ने बयान पर दी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट फिल्म ‘आइआइजेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जांबीज’ (IIZ) में नजर आ रहीं अनुप्रिया गोयनका का एक पुराना साक्षात्कार इन दिनों चर्चा में है। क्या है उनके बयान की सच्चाई, जानिए एक्ट्रेस की मुंह जुबानी।

इंटीमेट सीन वाले बयान पर अनुप्रिया

हाल ही में अनुप्रिया गोयनका को लेकर एक खबर काफी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने बयान दिया है कि अंतरंग सीन करते समय कई बार अभिनेता बहक जाते हैं। इस पर अनुप्रिया कहती हैं- जिस इंटरव्यू के हवाले से यह कहा जा रहा है, वो मैंने करीब डेढ़ साल पहले दिया था। वो फिर अब खबरों में क्यों आया वो मुझे नहीं पता। मैंने वेब सीरीज सुल्तान ऑफ डेल्ही जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स में अंतरंग सीन की शूटिंग की है।

यह भी पढ़ें- 49 अवॉर्ड जीतने वाली वो फिल्म जिसे फ्लॉप मानकर सितारों ने लौटा दी थी फीस, बाद में निकली Blockbuster

anupriya goenka (1)

मुझसे पूछा गया था कि क्या ऐसे सीन करना मुश्किल है? मैंने जवाब में यही कहा था कि इस मामले में मेरे ज्यादातर अनुभव अच्छे रहे हैं। बहुत पहले के अनुभवों से बताया था कि हां, कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। इंटरव्यूवर के दबाव देने पर मैंने बताया था कि एक जगह एक कलाकार बहुत ज्यादा उत्साहित हो गया था और दूसरी जगह एक कलाकार को जहां हाथ रखना था, उसने दूसरी जगह रख दिया था।

_iiz

हालांकि, उसके बाद मैंने उस कलाकार और सेट पर उपस्थित दूसरे लोगों से बात भी की थी। इसके साथ मैंने यह भी कहा कि आमतौर पर सेट पर ऐसे सीन शूट करना सहज होता है और अक्सर इन मामलों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष कलाकार ध्यान देते हैं। मैं सिर्फ उन चीजों को हां कहती हूं, जिन्हें करने में मैं सहज हूं। फिर मेरी बातों के एक खास हिस्से को लेकर चलाया गया। कुछ चीजें तो उसमें ऐसी भी लिखी गई, जो पूरी तरह से असत्य हैं।’

आईआईजेड (IIZ) को लेकर बोलीं अनुप्रिया

टाइगर जिंदा है, पद्मावत और वॉर जैसी फिल्मों की अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका अब उन भूमिकाओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जहां उन्हें कुछ अलग काम मिले। इसी क्रम में वह 15 मई को प्रदर्शित हो रही फिल्म आईआईजेड : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जांबीज में नजर आएंगी।

इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर वह बताती हैं- यह जांबीज की दुनिया को दिखाती एक हारर कामेडी फिल्म है। मैंने इससे पहले हॉरर और कामेडी दोनों जॉनर में काम नहीं किया है। इसलिए मेरे लिए इस फिल्म में काम करना एक दिलचस्प मौका था।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते-पढ़ते तो मैं बहुत हंस रही थी, जबकि फिल्म में मेरी प्रोफेसर ब्रिगेंजा की भूमिका काफी गंभीर है। बच्चे उसे बहुत पसंद करते हैं, उससे बहुत आकर्षित भी रहते हैं। वह सारे बैकबेंचर बच्चों की टीम बनाकर उन्‍हें जांबीज से लड़ने के लिए प्रेरित करती है। मैं इस गंभीर पात्र में भी थोड़ी कॉमेडी लाने की कोशिश की है।’

यह भी पढ़ें- Mouni Roy ने सूरज नांबियार संग तोड़ी 4 साल की शादी, एक्ट्रेस ने खुद खोली सच्चाई, कहा- 'यह हमारे रिश्ते की...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।