विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIFA अवॉर्ड्स 2026 में Dhurandhar ने गाड़े झंडे, रणवीर सिंह-अनीत पद्दा बने बेस्ट एक्टर्स; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:03 PM (IST)

IIFA अवार्ड्स 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें 'धुरंधर' ने पूरी लाइमलाइट लूटी है।

IIFA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का हुआ एलान

IIFA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का हुआ एलान

HighLights

  1. IIFA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का हुआ एलान

  2. रणवीर सिंह ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

  3. 'सैयारा' फेम अनीत पद्दा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स के 26वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को आईफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेताओं के नामों का खुलासा किया गया।

धुरंधर, छावा और सैयारा का जलवा

विजेताओं में आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके अलावा, 'सैयारा' और 'छावा' ने भी कई अवार्ड जीते। OTT कैटेगरी में आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दबदबा रहा।

बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

IFFA अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बेस्ट एक्टर चुना गया वहीं सैयारा के लिए अनीत पद्दा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया।

IIFA 1

विजेताओं का हुआ एलान

बेस्ट फिल्म: धुरंधर (ज्योति देशपांडे, आदित्य धर, लोकेश धर)

बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म: अवतार: फायर एंड ऐश (20वीं सेंचुरी स्टूडियो, जॉन लैंडौ, जेम्स कैमरून)

बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर - धुरंधर

बेस्ट लीड एक्ट्रेस: अनीत पड्डा - सैयारा

बेस्ट लीड एक्टर: रणवीर सिंह - धुरंधर

बेस्ट मेल डेब्यू: अहान पांडे - सैयारा

बेस्ट फीमेल डेब्यू: राशा थडानी - आजाद

बेस्ट एक्ट्रेस (सहायक भूमिका): हुमा कुरेशी - जॉली एलएलबी 3

बेस्ट एक्टर (सहायक भूमिका): संजय दत्त - धुरंधर

नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: अक्षय खन्ना - धुरंधर

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: शाश्वत सचदेव - धुरंधर

सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल): आदित्य धर - धुरंधर

सर्वश्रेष्ठ कहानी : होमबाउंड (बशारत पीर, सुमित रॉय, नीरज घेवान )

बेस्ट सॉन्ग: इरशाद कामिल - सैयारा

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): फहीम अब्दुल्ला - सैयारा

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): श्रेया घोषाल - सैयारा (रीप्राइज)

टेक्निकल अवॉर्ड्स

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: विकाश नौलखा - धुरंधर

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: आदित्य धर - धुरंधर

बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर-धुरंधर

बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर - धुरंधर

बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को लेस्ली मार्टिस - आवन जावन, वॉर 2

बेस्ट साउंड डिजाइन डिजाइन: बिश्वदीप चटर्जी - धुरंधर

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए आर रहमान - छावा

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: असेम्बलेज एंटरटेनमेंट, रिडिफाइन- छावा

IIFA4

डिजिटल फिल्म कैटेगरी

बेस्ट पिक्चर – बारामूला

बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) – बारामूला

बेस्ट डायरेक्शन – 'स्टोलन' करण तेजपाल

बेस्ट लीड परफॉर्मेंस (मेल) – अभिषेक बनर्जी ('स्टोलन')

बेस्ट परफॉर्मेंस (मुख्य भूमिका - महिला) – सान्या मल्होत्रा ('मिसेज')

Iifa 4

डिजीटल सीरीज कैटगरी

बेस्ट सीरीज – 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

बेस्ट डायरेक्शन – आर्यन खान ('द बैड्स ऑफ बॉलीवुड')

बेस्ट परफॉर्मेंस (सहायक भूमिका - पुरुष) – राघव जुयाल ('द बैड्स ऑफ बॉलीवुड')

बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल- फीमेल)-आन्या सिंह (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)

बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड- मेल)- जयदीप अहलावत ('पाताल लोक 2')

बेस्ट एक्ट्रेस (लीड) – तिलोत्तमा शोम (पाताल लोक 2)

बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यूफिल्म: द रोशन (नेटफ्लिक्स, राकेश रोशन और शशि रंजन)

बेस्ट रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड: द ट्रेटर्स (प्राइम वीडियो )

आईफा के 27वें संस्करण का आयोजन 2026 में किया जाना था लेकिन अब यह जनवरी 2027 में अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'इतनी तो इज्जत कर...' Salman Khan ने IIFA 2027 में फिर लगाई पैपराजी की क्लास, किस बात से नाराज हैं 'भाईजान'?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।