वरुण का बेसुरा गाना और करण जौहर के लटके झटके, देखिये IIFA 2018 के कैंडिड Videos
करण ने अपने गले में लाल रंग का दुपट्टा डाला और गाने 'लाल दुपट्टे वाली...' पर खूब लटके झटके दिखाए। वहीं श्रद्धा, वरुण, अर्जुन और अन्य स्टार्स भी करण के साथ डांस कर रहे थे। यहां देखिये ये सुपर कैंडिड और फनी वीडियो-
मुंबई। IIFA 2018 की धूम शुरू हो गई है और हमारे एंटरटेनिंग बॉलीवुड स्टार्स भी यहां पहुंच गए हैं और मौजूद दर्शक इसका खूब लुफ्त उठा रहे हैं। वैसे, सामने आई हैं कुछ तस्वीरें और वीडियो जिसमें आपको इन स्टार्स की मस्तियां साफ़ दिखाई देंगी। आपको बता दें कि यहां करण जौहर ने जम कर डांस किया और यह वीडियो इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है।
करण जौहर जहां भी जाते हैं वहां एंटरटेनिंग माहौल बना ही लेते हैं। IIFA के मंच पर उनके साथ श्रद्धा कपूर,वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन भी थे। करण ने अपने गले में लाल रंग का दुपट्टा डाला और गाने 'लाल दुपट्टे वाली...' पर खूब लटके झटके दिखाए। वहीं श्रद्धा, वरुण, अर्जुन और अन्य स्टार्स भी करण के साथ डांस कर रहे थे। यहां देखिये ये सुपर कैंडिड और फनी वीडियो-
यह भी पढ़ें: 'संजू' के लिए रणबीर कपूर ने जो किया, वो कम ही एक्टर कर पाते हैं!
यही नहीं, इस मंच पर एक समय ऐसा भी आया जब वरुण ने अपन सिंगिंग टैलेंट सबके सामने लाया और उनका साथ दे रही थीं, श्रद्धा। दरअसल, श्रद्धा ने अपनी फ़िल्म 'एक विलन' का गाना 'तेरी गलियां..' गाना शुरू किया जो उन्होंने ही गाया है। इसके बाद उन्होंने माइक वरुण की तरफ किया और जब वरुण ने गाना शुरू किया है तो दर्शक ही नहीं मंच पर मौजूद स्टार्स भी हंस पड़े। श्रद्धा ने ख़ुद यह वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है-
आपको बता दें कि इस साल IIFA थाईलैंड में हो रहा है जहां अनिल कपूर, रेखा, कृति सेनोन, रितेश देशमुख और भी कई स्टार्स मौजूद हैं। सभी के सोशल अकाउंट पर इस अवार्ड फंक्शन की कई सारी तस्वीरें हैं।
यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ की कामयाबी से सलमान ख़ान हुए इमोशनल, फैंस को कहा- ‘शुक्रिया और सुखी रहो’!
बतातें चलें कि सालों बाद रेखा IIFA एक मंच पर परफॉर्म करने वाली हैं जिसके लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है। फ़िल्मों की बात की जाए तो अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देंगे। वहीं वरुण अनुष्का शर्मा के साथ फ़िल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में लगे हुए हैं। श्रद्धा प्रभास के साथ फ़िल्म 'साहो' की तैयारियों में लगी हुई है।