विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दौलत घटने के बावजूद Hurun Global Rich लिस्ट में आया शाह रुख का नाम, रामायण के प्रोड्यूसर ने भी मारी एंट्री

Published: Thu, 12 Mar 2026 03:53 PM (IST)

शाह रुख खान ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है, हालांकि उनकी संपत्ति में कमी आई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर प्रतिष्ठित हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 में अपना नाम दर्ज कराया है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में नाम आने के बाद शाह रुख का ग्लोबल डॉमिनेंस वैसे ही कायम है।

5 मार्च, 2026 को जारी सूची के अनुसार, शाह रुख खान की कुल संपत्ति लगभग 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10,800 करोड़ रुपये) आंकी गई है। वे दुनिया के कई प्रसिद्ध अभिनेताओं में शुमार हैं। यह संपत्ति 15 जनवरी तक के आंकड़ों के आधार पर आंकी गई है।

यह भी पढ़ें- खाकी वर्दी में फिर दिखेंगे Shah Rukh Khan, इस सुपरस्टार की फिल्म के लिए कसी कमर?

शाह रुख खान की संपत्ति में आई कमी

वहीं पिछले साल यानी 2025 में शाह रुख खान दुनिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटी थे। उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी। मगर इस साल उनकी दौलत में कमी आई है और नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,800 करोड़ रुपये ही रही है। शाह रुख की दौलत में 1690 करोड़ रुपये की कमी आई है।

लिस्ट के अन्य सेलिब्रिटीज की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर म्यूजिक आइकॉन Jay-Z हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (25,828 करोड़ रुपये) बताई गई। एक ध्यान देने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी 1 बिलियन डॉलर यानी 9,204 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में जगह बनाई है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

किन-किन संपत्तियों को मालिक हैं शाह रुख

शाह रुख खान, भारतीय सिनेमा के सबसे सफल सितारों में से एक हैं और सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। किंग खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं, जिसकी सह-स्थापना उन्होंने 2002 में की थी। अभिनय के अलावा, उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी प्रोडक्शन कंपनी से आता है। वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकराई थी Shah Rukh Khan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म; सरहद पार भी चला था मूवी का जादू