पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकराई थी Shah Rukh Khan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म; सरहद पार भी चला था मूवी का जादू
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के करियर में यूं तो कई फिल्में जिन्होंने खूब कमाई की और दर्शकों के ...और पढ़ें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकराई शाह रुख की फिल्म

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का स्टारडम आज दुनियाभर में है। शाह रुख के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी हैं। यही वजह है कि जब भी शाह रुख की कोई फिल्म आती है, तो उसे दुनियाभर में रिलीज किया जाता है और कई देशों में तो शाह रुख के क्रेजी फैंस भी हैं।
आज हम आपको शाह रुख की उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान में रिलीज किया गया और वो फिल्म वहां ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन वहां की एक एक्ट्रेस ने शाह रुख की इसी फिल्म को ठुकरा दिया था। कौन है वो एक्ट्रेस आइए जानते हैं...
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकराई शाह रुख की फिल्म
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीर-जारा' (Veer Zaara) है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाह रुख खान और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) मुख्य किरदारों में नजर आए थे और इसी फिल्म का ऑफर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को भी मिला था।
हाल ही में खुद पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया जमील ने इसका खुलासा किया है कि उन्हें यश चोपड़ा और फिल्म के मेकर्स ने वीर-जारा का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) का किरदार ऑफर किया गया था।
नादिया ने क्यों रिजेक्ट की 'वीर-जारा'?
नादिया जमील (Nadia Jamil) ने रमजान ट्रांसमिशन शो में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें 'वीर-जारा' ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था, क्योंकि उस वक्त नादिया अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान देना चाहती थीं।
नादिया ने बताया कि,
मुझे फिल्म 'वीर जारा' का ऑफर मिला था और यश चोपड़ा के साथ बातचीत भी काफी आगे बढ़ चुकी थी। जिस वक्त यह चर्चा शुरू हुई, मेरी नई-नई शादी हुई थी और मैं उस वक्त प्रेग्नेंट नहीं थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने और कास्टिंग कॉल आने तक मेरा बड़ा बेटा राकाए, जो अब 24 साल का है, वह पैदा हो चुका था और तब वह महज 3 महीने का था। उस वक्त मेरे सामने दो रास्ते थे, एक तरफ करियर बनाने का सुनहरा मौका और दूसरी तरफ एक मां की जिम्मेदारी। हालांकि मेरे मायके और ससुराल, दोनों जगह के लोगों ने मेरा पूरा साथ दिया, लेकिन फैसला मेरा था। राकाए मेरी 'बुढ़ापे की औलाद' जैसा था, मैं उस वक्त 30 साल की थी और मुझे अपने बच्चे से एक तरह का इश्क हो गया था। मैं हर पल उसके पास रहना चाहती थी। मेरे लिए यह बहुत साफ था कि मुझे किस तरह की मां बनना है, इसलिए मैंने बिना किसी पछतावे के अपने बच्चे को चुना और फिल्म को मना कर दिया।"
पाकिस्तान में भी हिट हुई थी वीर-जारा
आपको बता दें कि फिल्म 'वीर-जारा' (Veer Zaara) को पाकिस्तान में रिलीज किया गया था। ये फिल्म वहां खूब हिट हुई थी। फिल्म पर वहां के लोगों ने खूब प्यार भी बरसाया था। दरअसल फिल्म की कहानी एक भारतीय और पाकिस्तानी लड़की की प्रेमकहानी पर आधारित थी, ऐसे में लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया गया।
यहां तक कि पाकिस्तान में फिल्म की स्क्रीनिंग्स भी रखी गईं थीं। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म का आंकड़ा करीब 100 करोड़ के पार गया था, जो अपने आप में बड़ी बात थी। उस दौर में किसी फिल्म का इतना कमाना आसान नहीं था।
