विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम आपके हैं कौन' में टफी का था डबल रोल?, Salman Khan और Madhuri Dixit से ज्यादा बड़ा बनाया था रिकॉर्ड

Published: Wed, 10 Jun 2026 05:29 PM (IST)

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में दर्शकों को टफी ने सबका दिल जीता था। ...और पढ़ें

हम आपके हैं कौन में टफी की कास्टिंग का मजेदार किस्सा/ फोटो- Instagram

हम आपके हैं कौन में टफी की कास्टिंग का मजेदार किस्सा/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. टफी की कास्टिंग के लिए सूरज बड़जात्या को करनी पड़ी थी मेहनत

  2. एक नहीं, बल्कि दो कुत्तों ने निभाया था टफी का किरदार

  3. 1994 में हम आपके हैं कौन के 'टफी' ने बनाए थे रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हम आपके हैं कौन हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। आज भी OTT प्लेटफॉर्म और टीवी पर यह फिल्म लोग कितनी बार भी देख लें उनका मन नहीं भरता है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी सलमान-माधुरी की इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा के इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए।

हालांकि, 'हम आपके हैं कौन' के इन रिकॉर्ड्स के बीच फिल्म में आलोक नाथ और सलमान खान के प्यारे कुत्ते 'टफी' ने भी न सिर्फ फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी थी, बल्कि कई रिकॉर्ड बनाए थे। कैसे हुई थी फिल्म में टफी की कास्टिंग, नीचे आर्टिकल में पढ़ें मजेदार कहानी।

एक नहीं दो अलग-अलग टफी ने किया था मूवी में काम

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में टफी की कास्टिंग का किस्सा बड़ा ही मजेदार है। एक यूट्यूब चैनल के मुताबिक, फिल्म के लिए निर्देशक सूरज को एक कुत्ते की तलाश थी। जो सीन्स के साथ फिट बैठे। टफी कोई ट्रेन डॉग नहीं था, बल्कि सूरज बड़जात्या के साथ काम करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर मधुकर सावले का डॉग था। 'टफी' का असली नाम 'रेडो' था, जिसकी मासूमियत देखकर तुरंत सूरज बड़जात्या उसे अपना टफी बनाने के लिए राजी हो गए थे।

यूट्यूब चैनल बॉलीवुड नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने यह बताया था कि उनकी कल्ट फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग कुत्तों ने 'टफी' का किरदार अदा किया था। एक टफी था, जो बिल्कुल आलसी था और लेटा रहता था, जितने भी बैठने के शॉट्स थे, सब वही देता था और दूसरा 'टफी' जो था, वो भागता ही रहता था, उसको पकड़ना मुश्किल हो जाता था, उसने सब भागने के शॉट्स दिए थे। हमारे पास दो टफी थे।"

यह भी पढ़ें- एक फिल्म, 11 गाने और कमाई खर्च से 22 गुना ज्यादा... डूबते 'राजश्री' का सहारा बनी Sooraj Barjyatya की ये मूवी

madhuri dikshit

सलमान खान और माधुरी दीक्षित से भी था बड़ा स्टार

माधुरी दीक्षित और सलमान खान को मूवी के लिए जितना प्यार मिला, उतना ही 'टफी' ने भी अपने हाव भाव से सबका दिल जीत लिया था। खास तौर पर उस सीन से जब वह मंदिर से माला लेकर आता है और तेज से भागता है। इसके अलावा जब वह पूजा के मरने पर एकदम शांत हो जाता है, उसे भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म ने जितने रिकॉर्ड बनाए टफी ने 1994 में उससे कई ज्यादा रिकॉर्ड बनाए थे। दरअसल, जब यह मूवी सिनेमाघरों में आई थी, तो पोमेरिनियन और इंडियन स्पिट्ज की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई थी। लगभग हर दूसरे घर में लोगों ने यही डॉग पाला और उसका नाम 'टफी' रखा।

salman khan tuffy

ऐसा कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित को शूटिंग के दौरान टफी से इतना लगाव हो गया था कि उन्होंने रेडो को गोद ले लिया था, लेकिन 12 साल की उम्र में टफी की मौत हो गई। 2000 तक वो माधुरी दीक्षित के साथ ही रहा था।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan को नहीं पसंद आई थी सूरज बड़जात्या की फिल्म की स्क्रिप्ट, 90s में की थी सबसे ज्यादा कमाई