विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनीति में चमक रही Hum Aapke Hain Koun हैं की चमेली, 32 साल बाद दिखने लगी हैं ऐसी

Published: Mon, 19 Jan 2026 11:33 AM (IST)

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं लेकिन आज वे कहीं ना ...और पढ़ें

कहां है हम आपके हैं कौन की चमेली?

कहां है हम आपके हैं कौन की चमेली?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Koun) एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने और आपने पूरी फैमिली के साथ बैठकर कई बार देखा होगा। आज भी इस फिल्म की यादें उतनी ही ताजा है और इसके गाने हम आज भी गुनगुनाते हैं। इसमें नजर आए सारे कैरेक्टर यादगार हैं। इन्हीं में से एक किरदार था चमेली का।

रील लाइफ कपल बने रियल लाइफ में हसबैंड-वाइफ

इस फिल्म में प्रिया बर्डे ने चमेली का किरदार प्ले किया था। कमाल की बात तो ये है कि इसमें लक्ष्मीकांत बेर्डे भी थे जो बाद में उनके पति बने। फिल्म में तो दोनों के बीच प्यार हुआ ही बल्कि रियल जिंदगी में भी दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि दुर्भाग्य से कुछ सालों बाद ही लक्ष्मीकांत का निधन हो गया था। 2004 में लक्ष्मीकांत के निधन के बाद ही प्रिया बेर्डे ने अकेले ही अपना करियर, बच्चे और परिवार संभाला।

chameli (2)

यह भी पढ़ें- 50 साल पहले आई Nagin ने हिंदी सिनेमा में मचाई थी सनसनी, कैसे बनी थी नाग-नागिन की थ्रिलिंग कहानी

अब कहां हैं प्रिया बेर्डे

प्रिया बेर्डे इस वक्त मराठी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे मराठी सिनेमा और टेलीविजन में काम करती हैं। पिछली बार वे 'काजलमाया' शो में नजर आई थीं। इतना ही नहीं प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाइग्राम पर अपनी डेली लाइफ और प्रोफेशनल वर्क से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Prreeya Berde (@prreeyaberde)

 

राजनीति में भी एक्टिव हैं प्रिया

आपको बता दें कि फिल्मों के साथ प्रिया राजनीति में भी एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2023 में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) जॉइन की थी और वे चुनाव प्रचार का भी हिस्सा रही हैं। 17 अगस्त 1967 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मी प्रिया बेर्डे 1992 में फिल्मों में डेब्यू किया था इसके बाद वे 'अनाड़ी', 'हम आपके हैं कौन', 'दीदार', जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब वे मराठी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

 

हम आपके हैं कौन के बारे में

हम आपके हैं कौन फिल्म को सूरज बड़जात्या ने 1994 में डायरेक्ट किया था जिसमें माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को थिएटर में प्रदर्शित हुई थी और उस साल की यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोक नाथ ने भी अहम किरदार निभाए थे।

chameli (1)

यह भी पढ़ें- 1947 में एक तवायफ ने बनाया था 'हीरामंडी' का ये गीत, ऑल इंडिया रेडियो में गाने के लिए देना पड़ा था मैरिज सर्टिफिकेट