विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut की बहन रंगोली ने किए एक के बाद एक ट्वीट, बोलीं सुनैना को पीटता है रोशन परिवार

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 19 Jun 2019 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 08:01 AM (IST)

सुनैना के ट्वीट के बाद एक बार फिर रंगोली ट्वीट कर रही हैं और यह कह रही हैं कि जो ...और पढ़ें

Kangana Ranaut की बहन रंगोली ने किए एक के बाद एक ट्वीट, बोलीं सुनैना को पीटता है रोशन परिवार
Kangana Ranaut की बहन रंगोली ने किए एक के बाद एक ट्वीट, बोलीं सुनैना को पीटता है रोशन परिवार

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने लगातार रितिक के खिलाफ बयानबाजी की। है। हालांकि, रितिक रोशन का परिवार इस मामले को लेकर ज्यादातर खामोश ही रहा है। रितिक ने जरूर कई मौकों पर सफाई देते हुए अपनी बात रखी थी, लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम में नया ट्विस्ट आ गया है वो भी एक ट्वीट के कारण और यह ट्वीट किसी और का नहीं, बल्कि रितिक रोशन की बहन का है। 

दरअसल, रितिक की बहन सुनैना रोशन ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट को पढ़कर लग रहा है कि वे कंगना रनौत का सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं पूरी तरह कंगना के सपॉर्ट में हूं।' हालांकि, यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है तो यह नहीं कहा जा सकता कि यह ट्वीट सुनैना द्वारा ही किया गया है। 

सुनैना के ट्वीट के बाद एक बार फिर रंगोली ट्वीट कर रही हैं और यह कह रही हैं कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए सुनैना रोशन ने कंगना रनौत से फोन पर माफी मांगी थी। 

रंगोली ने ट्वीट के जरिए कहा है कि रितिक की बहन सुनैना परेशानी में हैं इसलिए वे कंगना से मदद मांग रही हैं। 

एक के बाद एक रंगोली ने ट्वीट किए हैं। इसमें वे ट्विटर पर कंगना और रितिक को लेकर किए जा रहे ट्वीट का भी जवाब दे रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Bharat Box Office Collection: 200 Crore Club में एंट्री करने को तैयार Salman Khan की Bharat

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप