यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'डर से मत डर', रितिक रोशन का यह Viral वीडियो आप भी ज़रूर दिखाएं अपने बच्चों को
ऋतिक ने कहा, "डर से मत डर, उसका सामना कर... वो तुझे सताएगा मगर क्या वो लिख कर देगा कि तू हार जाएगा?"

मुंबई। रितिक रोशन ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि बहुत ही कम समय में वायरल हो गया है। रितिक ने यह वीडियो अपने बड़े बेटे रेहान के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया है। इस वीडियो में रितिक अपने और देश के सभी बच्चों को एक ख़ास सीख देते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस इंस्पिरेशनल वीडियो में रितिक बता रहे हैं कि ज़िन्दगी में आपको कई डर सताएंगे मगर, आपको उनका डटकर सामना करना है। आपको बता दें कि इस वीडियो में रितिक जो भी कह रहे हैं वो उन्होंने खुद लिखा है। उन्होंने कहा, "डर से मत डर, उसका सामना कर... वो तुझे सताएगा मगर क्या वो लिख कर देगा कि तू हार जाएगा?" रितिक ने कहा कि डर का यह खेल हर किसी को निडर होकर खेलना चाहिए। यहां देखिये पूरा वीडियो-
यह भी पढ़ें: बधाई हो! शादी के बाद आई अब विरुष्का से जुड़ी यह Good News
To all our sons and daughters and to the child within us all. Sharing something I wrote . ( headphones please) pic.twitter.com/e6eROF770t
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 28, 2018
रितिक के बड़े बेटे रेहान 28 मार्च 2018 को बारह साल के हो गए हैं। और हर बार की तरह यह ख़ास दिन भी रितिक और उनकी पूर्व पत्नी सुज़ैन ने एक साथ, पूरे परिवार की मौजूदगी में मनाया। सुज़ैन की बहन फराह अली ने अपने सोशल साइट पर इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां, रितिक, सुजैन और उनके छोटे बेटे रेदान समेत फराह के बच्चे भी मौजूद थे।
सुजैन ने भी अपने इन्स्टा अकाउंट पर रेहान की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई भी दी।
यह तो आप जानते ही होंगे कि रितिक और सुज़ैन तलाकशुदा हैं मगर, जब भी बच्चों की खुशियों या एक दूसरे की ज़िन्दगी में मुश्किलों का दौर आता है तो दोनों अक्सर साथ खड़े नज़र आते हैं।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर नज़र आये जब टाइगर-दिशा समेत ये स्टार्स, देखें तस्वीरें

रितिक की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो पिछली बार 'काबिल' में नज़र आए थे और फिलहाल वो आनंद कुमार की फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में लगे हुए हैं। इसके अलावा रितिक मराठी फ़िल्म 'ह्रदयानंतर' में भी गेस्ट अपीयरेंस देने वाले हैं।
