विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan Holi: न रंग न बंग... ऋतिक रोशन ने परिवार के साथ कुछ ऐसे मनाई होली

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 08 Mar 2023 12:03 AM (GMT+05:30)

Hrithik Roshan Holi ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपना होली वाला दिन कुछ अलग अंदाज में बिताया जिसकी एक झलक ...और पढ़ें

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Holi Video, Hrithik And Saba azad, Saba Azad, arslan goni, Holi Workout, Bollywood Holi
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Holi Video, Hrithik And Saba azad, Saba Azad, arslan goni, Holi Workout, Bollywood Holi

नई दिल्ली, जेएनएन।  Hrithik Roshan Holi: एक तरह आज जहां पूरा बॉलीवुड होली के जश्न में डूबा नजर आया तो वहीं, कुछ सेलेब्स ऐसे भी दिखे जिन्होंने होली के दिन को रोजाना की तरह खास रखा। इसमे फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) शामिल है। एक्टर ने अपना होली वाला दिन कुछ अलग अंदाज में बिताया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

ऋतिक रोशन ने ऐसे मनाई अपनी होली

ऋतिक ने होली के मौके पर अपने परिवार के साथ एक साथ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी फैमिली के साथ वर्कआउट करते नजर आए। इस जिसमे ऋतिक के दोनों बेटे एक्स वाइफ सुजैन उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी समेत और भी लोग नजर आ रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

सभी एक साथ एक ही जैसा वर्कआउट सेशन करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "कोई रंग या भांग नहीं, बस पसीना और मस्ती! पूरी गैंग के साथ होली सुबह की कसरत। होली मुबारक हो! आपकी होली कैसी चल रही है?" सुज़ैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "अब तक की सबसे अच्छी होली।

वीडियो में नहीं दिखी ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद

इस वीडियो में जहां सुजैन और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी नजर आ रहे हैं। तो वहीं, एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद कहीं दिखाई नहीं दी। ऐसे में फैंस कमेंट कर सबा के बारे में पूछते नजर आए। एक यूजर ने लिखा- सबा कहा है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- क्या सबा इस होली में शामिल नहीं हुई।

कपल की शादी को लेकर राकेश ने कही थी ये बात

ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर भी काफी बज बना रहता है। हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी को लेकर पिता राकेश रोशन ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था- ‘ये उस तरह का रिश्ता नहीं है जिसमें शादी की बात होती है।

दोनों एक दूसरे को समझने में अपना समय बिता रहे हैं। उन्हें इस बारे में फैसला लेने का समय और आजादी देनी चाहिए।  बता दें, कुछ वक्त पहले खबरें सामने आई थी कि साल 2023 में ऋतिक रोशन और सबा आजाद शादी करने की प्लानिंग कर रहे है। ॉ


यह भी पढ़ें- Holi 2023: Shehnaaz Gill ने मुंबई में खेली ऐसी होली, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।