विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कव्वाली को सिनेमा में दिलाई पहचान, ओपी नैय्यर से रहा विवाद; ऋतिक के दादाजी ने दिया बॉलीवुड को कल्ट गीतों का तोहफा

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:38 PM (IST)

भारतीय मैनस्ट्रीम सिनेमा में कव्वाली लाने का क्रेडिट ऋतिक रोशन के दादाजी को दिया जाता है।

हारमोनियम बजाते हुए रोशन लाल नागरथ की एक तस्वीर

हारमोनियम बजाते हुए रोशन लाल नागरथ की एक तस्वीर

HighLights

  1. कव्वाली को मैनस्ट्रीम सिनेमा में लेकर आए रोशन लाल नागरथ

  2. ओ पी नय्यर से विवाद में लता मंगेशकर ने दिया था साथ

  3. ऋतिक रोशन के दादाजी थे बेहतरीन संगीतकार  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब 'धुरंधर' रिलीज हुई तो कहानी और किरदारों के साथ-साथ इसके बैकग्राउंड म्यूजिक ने काफी चर्चा बटोरी। फिल्म में कई पुराने गीतों और कव्वाली का रीमिक्स बनाया जो दर्शकों को खूब पसंद आया और यह हमेशा के लिए संगीत प्रेमियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

इन्हीं गानों में से एक था 'ना तो कारवां की तलाश है', जो कि 1960 की फिल्म 'बरसात की रात' की मशहूर कव्वाली का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस कव्वाली के संगीतकार ऋतिक रोशन के दादा यानी रोशन हैं वहीं इसके लिरिसिस्ट साहिर लुधियानवी हैं।

यह कव्वाली तो हिट हुई है लेकिन क्या आप जानते हैं रोशन को सिनेमा में कव्वाली को पहचान दिलाने का क्रेडिट दिया जाता है?

फिल्मों में रोशन ने कव्वाली को दिलाई पहचान

रोशन को फिल्मी कव्वाली को पहचान दिलाने का क्रेडिट दिया जाता है। उन्होंने सूफी भक्ति संगीत को फिल्मी रूप दिया लेकिन बिना उसके पारंपरिक स्वरूप को बदले। इसीलिए उनके द्वारा कंपोज की गई कव्वाली सफल भी हुई।

Roshan (8)

'ना तो कारवां की तलाश है' के अलावा उन्होंने 'ये इश्क इश्क है' और 'निगाहें मिलाने को जी चाहता है' जैसी शानदार कव्वाली बनाई है।

ओ.पी. नैयर से रहा विवाद

1954 की फिल्म 'महबूबा' के निर्माण के दौरान, निर्माताओं ने संगीत निर्देशक के रूप में रोशन को हटाकर उनकी जगह उभरते हुए सितारे ओ.पी. नैयर को लेने का फैसला किया।

Roshan (6)

इसके बाद दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को लगा कि रोशन केसाथ यह ठीक नहीं हुआ। अपनी निष्ठा और उसूलों के चलते, उन्होंने ओ.पी. नैयर के लिए गाने से इनकार कर दिया। इस फैसले की वजह से लता मंगेशकर और ओ.पी. नैयर के बीच जीवन भर के लिए एक प्रोफेशनल दरार आ गई।

अपने शानदार करियर के दौरान इन दोनों ने कभी एक साथ कोई गाना रिकॉर्ड नहीं किया, जबकि दूसरी ओर लता मंगेशकर और रोशन के बीच जीवन भर का एक गहरा रिश्ता कायम हो गया।

रोशन की उपलब्धियां

रोशन को ताज महल (1963) के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने सिनेमा को 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' (ताजमहल), मन रे तू काहे ना धीर धरे (चित्रलेखा, 1964), लग जा गले जैसी सदाबहार धुनें दीं।

Roshan (6)

रोशन लाल नागरथ (Roshan Lal Nagrath) 1917 में गुजरांवाला (जो अब पाकिस्तान में है) में जन्मे, वे अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के दादा थे, और फिल्म निर्माता राकेश रोशन तथा संगीतकार राजेश रोशन के पिता थे। भारतीय सिनेमा को शानदार संगीत का तोहफा देने के बाद 1967 में उनका निधन हो गया और अपने पीछे वे हिंदी सिनेमा के 'स्वर्ण युग' पर एक अमिट छाप छोड़कर गए।

यह भी पढ़ें- 25 किलो की ड्रेस पहनकर Sridevi ने किया था डांस, एक्ट्रेस की फ्लॉप फिल्म का वो गाना जिसपर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।