विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

58 साल पहले आया Mohammad Rafi का वो जादुई गाना, सुनते ही रो बैठेगा दिल

Published: Wed, 06 May 2026 04:06 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2026 07:33 PM (IST)

मोहम्मद रफी ने फिल्म 'ब्रह्मचारी' का गाना 'दिल के झरोखे में' बिना सांस तोड़े एक ही बार में रिकॉर्ड किया था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या कोई इंसान बिना एक भी सांस तोड़े कोई ऐसा गाना गा सकता है जो सदियों के लिए अमर हो जाए। जब बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े संगीतकारों ने ये धुन तैयार की तो खुद शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) भी घबरा गए थे। उन्हें लगा इसे गाना किसी के भी बस की बात नहीं।

लेकिन फिर सभी की निगाहें उस कलाकार की ओर घूम गईं जिसके गले में खुद भगवान बसते थे। हम बात कर रहे हैं भारतीय संगीत जगत के सबसे प्रभावशाली और वर्सेटाइल सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) की।

यह भी पढ़ें- Rafi की जिद, संगीतकार ने किया था रिजेक्ट; 56 साल पुराना गाना हुआ ऐसा हिट तोड़े बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड

शंकर जयकिशन ने तैयार की थी धुन

ये साल था 1968 और गाना था फिल्म ब्रह्मचारी(Brahmachari) का। इस गाने में मानों हसरत जयपुरी ने सीधे किसी के टूटे हुए दिल की बात को शब्दों में पिरो दिया था। धुन तैयार की थी शंकर जयकिशन ने।

Dil (2)

इस गाने का फ्लो बहुत तेज था इसलिए कोई इसे लेना नहीं चाह रहा था। लेकिन फिर कुछ सोचकर रफी साहब मान गए। स्टूडियो की लाइट्स ऑन हुईं और रफी ने गाया 'दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर।' जैसे-जैसे गाना रिकॉर्ड हुआ हर कोई रफी साहब की कला देखकर सन्न रह गया।

रफी को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

रफी ने ये गाना बिना किसी कट के सांस तोड़े एक ही बार में पूरा किया। इस तरह 'दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर, यादों को तेरी मैं दुल्हन' बनाकर हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गया। इस जादुई गानें के लिए रफी साहब को उस साल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

Dil (1)

रफी के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ गाते नहीं थे, बल्कि पर्दे पर अभिनय कर रहे अभिनेता के चेहरे के हाव-भाव अपनी आवाज में उतार लेते थे। चाहे वह दिलीप कुमार की गंभीरता हो या शम्मी कपूर की एनर्जी, उनकी आवाज हर किसी पर फिट बैठती थी। मोहम्मद रफी को भारत सरकार की ओर से पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने करियर में कई नेशनल अवॉर्ड्स और फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

यह भी पढ़ें- 71 साल पुराना Mukesh का सदाबहार गीत, ढाबे पर बने बोल; वेटर के नाम से है खास कनेक्शन