Housefull 5 Collection Day 9: अक्षय कुमार ने पलट दिया बॉक्स ऑफिस का गेम! शनिवार की कमाई से मालामाल हुए मेकर्स
हाउसफुल 5 (Housefull 5) को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। टिकट खिड़की पर यह लोगों की पहली पसंद बन गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन 9 (Housefull 5 day 9 collection) दिनों के अंदर कर लिया है।

एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। साजिद नाडियाडवाला हर बार फिल्मों के जरिए दर्शकों को कुछ नया दिखाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल को खूब पसंद किया गया है। 6 जून को इस फिल्म की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस बार उन्होंने फिल्म के दो क्लाइमैक्स के साथ थिएटर्स में उतारा। इसका फायदा शुरुआती दिनों में फिल्म को जरूर मिला, लेकिन बाद में हाउसफुल A को ही ज्यादा पसंद किया गया।
फिल्मी दुनिया में किसी भी मूवी की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। इसके साथ ही, फिल्म को इस साल अच्छा प्रदर्शन करने वाली मूवीज की लिस्ट में जगह मिल गई।
हाउसफुल 5 के 9वें दिन का कलेक्शन
हाउसफुल 5 (Housefull 5) की कहानी और कॉमेडी को दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि, आईएमडीबी पर मूवी को 10 में से महज 4 की रेटिंग मिली है, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को इसे देखते समय बिल्कुल भी बोरियत महसूस नहीं हुई। नाडियाडवाला ने इस फिल्म को पिछली फ्रेंचाइजी मूवीज से भी जोड़ा है। इससे यह हुआ कि फिल्म बिल्कुल भी पिछले पार्ट से अलग महसूस नहीं हुई और इसमें काम करने वाले सभी किरदार अच्छे ढंग से नजर आए हैं। आमतौर पर मल्टीस्टारर फिल्मों में कुछ किदरार छिप जाते हैं, लेकिन हाउसफुल 5 में ऐसा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: हाउसफुल 5 का बड़ा धमाका, बजट वसूलने से सिर्फ इतनी दूर अक्षय कुमार की फिल्म
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने 7.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड शुरू होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यूटर्न मार दिया है। शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, 9वें दिन के आंकड़े में सुबह तक बदलाव भी हो सकता है।
150 करोड़ से दो कदम दूर है फिल्म
कुल कमाई की बात करें, तो हाउसफुल 5 बेहद जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मूवीज की लिस्ट में भी जगह बना चुकी है। इसके बाद अब यह अपने अगले टार्गेट 150 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है। भारत में फिल्म ने नौ दिनों के अंदर कुल 140.92 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही यह इस आंकड़े को पार कर देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।