Housefull 5 में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री! थिएटर जाने से पहले जानिए पूरी कहानी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ही लोगों की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है। 6 जून 2025 को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आइए इससे पहले मूवी की कहानी और सस्पेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल 4 साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार के राजकुमार बाला के किरदार को खूब पसंद किया गया था। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने का काम किया। इसके बाद अब खिलाड़ी कुमार इस फिल्म के सीक्वल हासउफुल 5 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले जानते हैं कि फिल्म की कहानी का प्लॉट क्या है।
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म हाउसफुल 5 कल यानी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इसमें दर्शकों को कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।
हाउसफुल 5 की कहानी क्या है?
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक रोचक खुलासा भी किया था, जिसकी वजह से मूवी रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। कहानी की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक क्रूज शिप से शुरू होती है। जहां एक अरबपति अपनी 100वें जन्मदिन के मौके पर अपनी पूरी संपत्ति 'जॉली' नाम के व्यक्ति को देने की घोषणा करता है।
Photo Credit- IMDb
ये भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को थिएटर्स में होगा धमाल, OTT पर मचेगा बवाल, रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज
हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक नहीं, तीन लोग अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन खुद को जॉली बताते हैं। इस भ्रम के दौरान ही उस अरबपति की हत्या हो जाती है। इसके बाद फिल्म की स्टोरी में एख रहस्यमय मोड़ आता है। फिर दो पुलिस अधिकारी इस मर्डर की जांच में जुट जाते हैं। इससे आगे की कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा।
Photo Credit- Instagram
फिल्म के होंगे दो क्लाइमेक्स
हाउसफुल 5 के साथ बॉलीवुड में एक नया प्रयोग भी किया जा रहा है। दरअसल, हाउसफुल 5 फिल्म के दो अलग-अलग पार्ट को रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि दोनों पार्टों में क्लाइमेक्स और कातिल अलग होगा। यह प्रयोग दर्शकों को एक नया अनुभव दे सकता है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले प्रशंसकों तो इसके दोनों पार्ट को देखने की योजना बना चुके हैं। खास बात है कि लोगों को फिल्म के गाने भी काफी पसंद आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल देखना दिलचसप होगा कि ओपनिंग डे पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।