विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘कमबैक तुम्हें करना पड़ेगा…’ Honey Singh के निशाने पर आए बादशाह-रफ्तार, कॉन्सर्ट में बिना नाम लिए कह दी ये बात

Published: Sun, 23 Feb 2025 02:55 PM (IST)

हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक समय था जब उनके गानों के बिना किसी भी पार्टी को ...और पढ़ें

हनी सिंह ने बादशाह पर बिना नाम लिए साधा निशाना (Photo Credit- Instagram)
हनी सिंह ने बादशाह पर बिना नाम लिए साधा निशाना (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. हनी सिंह का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट चर्चा में आ गया है
  2. इस दौरान उन्होंने बादशाह पर तंज कस दिया है
  3. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो गई है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों खासा चर्चा में बने हुए हैं। जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब यो यो हनी सिंह फिर से लोगों को दीवाना बनाने की तैयारी कर चुके हैं। ग्लोरी एल्बम से उनके नए गाने लगातार आ रहे हैं। बीते दिन भी उनका एक नया गाना लॉन्च हुआ। इतना ही नहीं, हनी पाजी स्टेज पर भी वापसी कर चुके हैं।

22 फरवरी को मुंबई से उन्होंने अपने मिलियनेयर इंडिया टूर की शुरुआत की। हनी सिंह को लाइव सुनने के लिए फैंस समेत फिल्मी दुनिया के पॉपुलर सितारे भी पहुंचे। जैकलीन से लेकर सौंदर्या शर्मा जैसी तमाम पॉपुलर एक्ट्रेस को सिंगर के गानों पर झूमते देखा गया। हालांकि, लाइमलाइट में हनी सिंह का एक बयान आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कह दिया है। 

हनी सिंह कर चुके हैं दमदार वापसी

लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह ने स्टेज पर भी दमदार वापसी की है। नशे और अन्य संघर्षों से उबरकर, यो यो हनी सिंह एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। पहले ही म्यूजिक कॉन्सर्ट में उन्होंने बादशाह और रफ्तार पर तंज कस दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- ‘पाजी ने यूपी-बिहार हिला दिया…’ Yo Yo Honey Singh का नया गाना Maniac सुन क्रेजी हुए फैंस, लगाया भोजपुरी तड़का

बादशाह को लेकर क्या बोल गए हनी सिंह?

बादशाह और हनी सिंह के बीच नाराजगी का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों ही इंटरव्यू में एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बात करते हैं। कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने बादशाह का नाम लिए बगैर कहा, 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग यह भी कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं हो रहा। फिर कहते हैं कि वो मेरे लिए गाने लिखते थे। इतना ही नहीं, यह भी कहते हैं कि मेरी तकदीर लिख देंगे।'

हनी सिंह ने एक शायरी सुनाते हुए कहा, पिछले साल मेरी तकदीर ने कई लोगों का घमंड तोड़ा। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा...' इसके बाद लोगों ने हूटिंग करते हुए उनकी बात का स्वागत किया। बता दें कि उनके इस बयान को बादशाह और रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि बादशाह उनके बारे में इस तरह की तमाम बातें कह चुके हैं। इसके अलावा, रफ्तार ने भी हनी सिंह के खिलाफ काने निकाले थे।

हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई की वजह

बता दें कि बादशाह और हनी सिंह की दुश्मनी उस समय से शुरू हुई, जब बादशाह ने दावा किया कि उन्होंने हनी सिंह के लिए गाने लिखे थे और वह उनके लिरिक्स कॉपी करते थे। दोनों मशहूर रैप ग्रुप माफिया मुंडीर का हिस्सा थे, लेकिन रफ्तार और बादशाह ने बाद में इसे क्रेडिट न मिलने का आरोप लगाते हुए छोड़ दिया था। वहीं, ग्रुप टूटने के बाद हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी सभी के सामने आ गई। दोनों ने खुलकर एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया। बादशाह ने हनी पाजी से सुलह करने की इच्छा जरूर जाहिर की, लेकिन हनी सिंह ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- रैप गेम में Honey Singh की दमदार वापसी, दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में करेंगे कॉन्सर्ट; नोट करें तारीख