विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इतना तंग किया है...' Honey Singh ने म्यूजिक लेबल पर लगाया उन्हें परेशान करने का आरोप, दी चेतावनी

Published: Thu, 20 Aug 2026 08:15 PM (IST)

सिंगर हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया है कि एक म्यूजिक लेबल उन्हें परेशान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिससे उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि एक म्यूजिक लेबल उन्हें परेशान कर रहा है। हालांकि उन्होंने उस लेबल का नाम नहीं बताया।

हनी सिंह ने किस म्यूजिक लेबल पर किया इशारा?

हनी सिंह ने कहा,'एक लेबल ने मुझे इतना तंग किया है...मेरा भोलेनाथ देख रहा है।' यह संकेत देते हुए कि लेबल शक्तिशाली है, उन्होंने कहा,'अगर उन्हें गुरुर है कि वो बहुत बड़े हैं, तो वो अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा, मेरे दोस्त।'

रैपर ने आगे दावा किया कि इस तरह के मुद्दों ने उनके म्यूजिक आउटपुट को प्रभावित किया है, उन्होंने कहा,'लेबलों ने ना मेरी इतनी बजा दी है ना, इतना तंग किया है ना मेरे को। नहीं तो मैं अभी तक आपको 1 महीने में 5 गाने देता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'अभी तक इन्हें इतना डिस्टर्ब कर के रखा हुआ है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Musical Satans (@musicalsatans)

टी-सीरीज और जी म्यूजिक के साथ कर चुके हैं काम

हालांकि गायक ने लेबल का नाम नहीं बताया। वहीं फैंस कमेंट्स सेक्शन में बार-बार यही पूछ रहे कि वह किस लेबल का जिक्र कर रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह ने टी-सीरीज और जी म्यूजिक कंपनी जैसे प्रमुख संगीत लेबल के साथ काम किया है, जबकि उन्होंने माफिया मुंडीर रिकॉर्ड्स का भी नेतृत्व किया है, जो उनके शुरुआती करियर से जुड़ा एक लेबल था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Musical Satans (@musicalsatans)

हनी सिंह ने एमिवे बंटाई के साथ अपने अपकमिंग कोलैबोरेशन का भी हिंट दिया। उन्होंने बताया कि गाना कब रिलीज होगा। हनी ने कहा,'एमीवे बंटाई के साथ जल्दी गाना करेंगे। मेरा मूड है कि इसी साल।' सिंगर ने यश की परफॉर्मेंस की रामायण में तारीफ भी की।

रामायण में कौन निभा रहा क्या किरदार?

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- '7 साल बंद रहा...' बाइपोलर डिसऑर्डर पर Honey Singh का खुलासा , झड़ गए सिंगर के सारे बाल

यह भी पढ़ें- 'उस रात मैंने अपने लिए मौत मांगी...', 8 साल पहले बदतर हुई थी Honey Singh की हालत; मां 24 घंटे सुनाती थीं आरती