विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OSCAR 2026 Nominations: फिर टूटा भारत का सपना, ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'होमबाउंड'

Published: Thu, 22 Jan 2026 07:34 PM (IST)

Oscar 2026 Nominations 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के नॉमिनेशन अनाउंस हो रहे हैं और इस वक्त एक ऐसी खबर ...और पढ़ें

ऑस्कर से चूकी फिल्म होमबाउंड, रेस से हुई बाहर

ऑस्कर से चूकी फिल्म होमबाउंड, रेस से हुई बाहर

HighLights

  1. OSCAR 2026 की रेस से बाहर हुई होमबाउंड

  2. ऑस्कर से करीब जाकर फिर टूटा भारत का सपना

  3. टॉप 15 में मिली थी फिल्म को जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के नॉमिनेशन अनाउंस हो रहे हैं और इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो सभी भारतीय फैंस को निराश कर सकती है। दरअसल ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म्स की कैटेगरी में भारत को भी जगह मिली थी लेकिन अफसोस भारत का इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने का सपना टूट गया है।

 

ऑस्कर से बाहर हुई होमबाउंड

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नोमिनेशंस इस वक्त LIVE चल रहे हैं और हाल ही में ये ताजा जानकारी सामने आई है कि ऑस्कर 2026 से होमबाउंड (Homeboun) बाहर हो गई है। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाहन्वी कपूर की इस फिल्म से फैंस को और सभी भारतीयों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन टॉप 15 में जाकर ये फिल्म अब बाहर हो गई है।

आपको बता दें कि फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म्स के कैटेगरी में नोमिनेशन मिला था, लेकिन अब इस कैटेगरी में आगे जाने वाली फिल्मों का ऐलान हुआ है जिसमें, ब्राजील, फ्रांस, नॉर्वे और स्पेन जैसी देशों की एंट्री हुई है। 

यह भी पढ़ें- दो दोस्त, एक ख्वाब... Netflix पर Oscar जाने वाली इस हिंदी फिल्म का दबदबा, रेटिंग में भी निकली अव्वल

क्या है होमबाउंड की कहानी?

होमबाउंड की कहानी सरकारी नौकरी पाने की जद्दोजहद, एजुकेशन सिस्टम, जाति-पात, धर्म और ऊंच-नीच जैसे मुद्दों को संजीदगी के साथ दिखाती है। मोहम्मद शोएब और चंदन कॉन्सेटबल बनने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। इस बीच उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है। 

homebound-1765942902767

आपको बता दें कि, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी होमबाउंड का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब करीब दो महीने बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। यह फिल्म है होमबाउंड (Bollywood Movie Homebound)।

फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख भी सकते हैं। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी प्यार मिला है, लेकिन ऑस्कर में जाने के बाद सभी को फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। 

यह भी पढ़ें- Oscar के लिए क्या करनी पड़ती है लॉबिंग? होमबाउंड एक्टर विशाल जेठवा ने बताई अंदर की बात