विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर छाने को तैयार एक और डिवोशनल फिल्म, 'कांतारा' के मेकर्स ने किया 'शरणागति' का एलान

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:59 PM (IST)

'कांतारा' के मेकर्स ने एक डिवोशनल फिल्म का एलान किया है जिसमें इस्कॉन के फाउंडर की कहानी दिखाई जाएगी।

होम्बले फिल्म्स ने किया शरणागति का एलान

होम्बले फिल्म्स ने किया शरणागति का एलान

HighLights

  1. होम्बले फिल्म्स ने किया शरणागति का एलान

  2. पर्दे पर दिखेगी श्रील प्रभुपाद की दिखेगी कहानी

  3. 'कांतारा' के मेकर्स ने किया अनाउंसमेंट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'KGF', 'सालार' और 'कांतारा' जैसी भारत की बड़ी पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्में देने से लेकर 'महावतार नरसिम्हा' जैसी अलग तरह की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने तक, होम्बले फिल्म्स लगातार भारतीय सिनेमा में नए प्रयोग कर रहा है। 'शरणागति' एक एनिमेशन फिल्म है, जिसे अत्याधुनिक AI मोशन कैप्चर तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।

होम्बले फिल्म्स ने किया 'शरणागति' का एलान

होम्बले फिल्म्स और ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स ने साथ मिलकर एक बेहद महत्वाकांक्षी एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति – द लाइफ ऑफ अ सरेंडर्ड सोल’ (Saranagati) की घोषणा की है। बता दें कि यह फिल्म इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के संस्थापक-आचार्य, ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के प्रेरणादायक और असाधारण जीवन की यात्रा पर होने वाली है, जिसमें दर्शक आध्यात्मिक मिशन के लिए उनके समर्पण को देखने के साथ, नजदीक से महसूस कर पाएंगे।

अन्य फिल्मों से अलग क्यों है 'शरणागति'?

महावतार नरसिम्हा की जबरदस्त सफलता को आगे बढ़ाते हुए, होम्बले फिल्म्स असरदार कहानियों को सामने लाते हुए सभी का ध्यान भारतीय सभ्यता की विरासत, आस्था और सांस्कृतिक पहचान की तरफ खींच रहा है। शरणागति के साथ प्रोडक्शन हाउस अपने उस सोच को और मजबूत करता है, जिसमें गहराई से जुड़ी सनातनी कहानियों को पुराने अंदाज में कहने के तरीकों से आगे ले जाकर, मॉडर्न फिल्ममेकिंग टेक्नोलॉजी की मदद से नई पीढ़ी के लिए आसान, इमर्सिव और उनसे जुड़ने लायक बनाया जाता है।

AI

श्रील प्रभुपाद के जीवन पर बनी फिल्म

यह फिल्म श्रील प्रभुपाद की असाधारण जीवन यात्रा को दिखाएगी। 69 साल की उम्र में 1965 में उन्होंने भारत से अमेरिका की यात्रा की थी। इस दौरान वह अपने साथ भगवद्गीता की अनमोल शिक्षाएं और भगवान कृष्ण का संदेश लेकर गए थे। अपने आध्यात्मिक गुरु श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने एक ऐसा मिशन शुरू किया, जिसके जरिए दुनिया भर में लाखों लोगों तक कृष्ण भक्ति का संदेश पहुंचा। उनका जीवन अटूट आस्था, समर्पण, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है।

दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

गौरा शक्ति दास ने इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। राजेश सिंह और लोहित राव इसके निर्माता हैं, जबकि श्रीधर शिकारिपुरा ने विजुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है। यह फिल्म ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसमें डाइव डीप एआई स्टूडियो का सहयोग है। होम्बाले फिल्म्स इसे पेश करने के साथ दुनियाभर में रिलीज करेगी।

 

कब रिलीज होगी शरणागति?

फिल्म के आधिकारिक टाइटल की घोषणा के साथ ही 'शरणागति' ने एक ऐसी सिनेमाई यात्रा की शुरुआत का संकेत दे दिया है, जो पूरी तरह समर्पित जीवन और पीढ़ियों तक कायम रहने वाली विरासत को दर्शाएगी। यह फिल्म अगस्त 2027 में श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा के शुभ अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- OTT पर छाने को तैयार Hanuman Ansh, कब और कहां रिलीज होगी डिवोशनल फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।